उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के नौशहरा स्थित एक मकान में रखे पटाखों में अचानक आग लगने से तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। जिसमें महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के 12 मकान ढह गए। जबकि कई मकानों की खिड़की-दरवाजे टूट गए, देर रात तक मलबे में दबे लोगों को जेसीबी से तलाशा जा रहा था।
विज्ञापन
2 of 11
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
पटाखे के गोदाम में हुए धमाके की आवाज से लोग सहमे हुए थे। गोदाम में हुए धमाके से लिंटर में लगे गार्डर कई घरों में जाकर गिरे। वहीं, दो किलोमीटर तक पत्थर और ईंट के टुकड़े सड़क पर पड़े गवाही दे रहे थे कि धमाका कितना तेज था। रात भर लोग डर की वजह से घरों में नहीं सो पाए।
विज्ञापन
3 of 11
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात में पटाखे के गोदाम में हुए धमाके की खबर सुनकर दूर-दूर से लोग घटना स्थल पर दौड़ पड़े, नौशहरा निवासी इरशाद ने बताया कि सभी लोग घर पर लेटे हुए थे कि तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ, धमाके से घर में लगी टीवी, खिड़कियां, दरवाजे तक उखड़ गए थे।
4 of 11
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
धमाके के बाद लोग घरों से निकलर बाहर की तरफ दौड़ पड़े। सैकड़ों की तादाद में लोग सड़क पर अपने परिवार के साथ डर के साए में इधर-उधर जान बचाने के लिए दौड़ते दिखाई दिए। एसएसपी, डीएम, एसडीएम, सीओ सहित जिले के तमाम अधिकारी रात भर घटना स्थल पर डटे रहे। वहीं देर रात आगरा से एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 11
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
कई वर्षों से पुलिस की नाक के नीचे चल रहा पटाखे का कारोबार
कई वर्षों से नौशहरा में पटाखो का कारोबार किया जा रहा है कोई घर में तो कोई नौशहरा से कुछ किलोमीटर दूर कारोबार कर रहा है, लेकिन आठ साल पहले हुए धमाके में चार लोगों की मौत होने के बाद भी पुलिस पटाखों के अवैध कारोबार को बंद नहीं करा पाई।
विज्ञापन
6 of 11
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि दमकल विभाग से लेकर कई अफसरों को पता था कि घनी आबादी में अवैध पटाखों का कारोबार किया जा रहा है। उसके बाद भी प्रशासन और पुलिस ने अवैध पटाखों के करोबार करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
7 of 11
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
साहब...धमाके की आवाज सुनकर पत्नी हो गई थी बेहोश
पटाखा गोदाम से एक किलोमीटर दूर बने मकान स्वामी शहबाज ने बताया कि उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान तेज धमाके की आवाज सुनकर पत्नी उठी और बच्चों को लेकर भागी, उसी वक्त पत्नी बेहोश हो गई।
8 of 11
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
2012 में पटाखा स्वामी ने शुरू किया था काम
लोगों ने बताया कि पटाखा स्वामी भूरे खां ने 2012 में एक हॉल किराये पर लिया था। जिसमें वह पटाखों का स्टाक रखा करता था। आठ साल पूर्व ही नौशहरा में भूरे खां की दूसरी जगह पर बनी पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के चलते चार लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से भूरे खां दूसरी जगह पर पटाखा गोदाम किराये पर लेकर काम कर रहा था।
9 of 11
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
गोदाम से 300 मीटर दूरी पर बनाए जाते थे पटाखे
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश साफ दिख रहा था, लोगों ने बताया कि पटाखा स्वामी गोदाम से महज 300 मीटर पर एक मकान में पटाखे बनाने का काम करता था। पटाखा बनने के बाद वह गोदम में रखवा दिया करता था।
10 of 11
firozabad blast
- फोटो : अमर उजाला
गोदाम के पीछे बने कमरे में छिपा था युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया
घटना के बाद पुलिस कई घरों को चेक कर रही थी। एक घर की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। पुलिस ने कुंडी खोलकर देखा तो उसमें लगभग 45 पटाखों के कार्टून रखे मिले, वहीं कार्टून के पीछे एक युवक छिपा हुआ था। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
धमाके से हुआ 10 फीट गहरा गड्ढा
गोदाम में धमाका इतना तेज था कि धमाके की जगह 10 फीट गहरा गड्ढे हो गया। कई अधिकारी उस गड्ढे में जाने बच रहे थे। क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं पत्थरों के नीचे बारूद न हो। बाद में उस गड्डे को जेसीबी से भर दिया गया।