फिरोजाबाद के गांव लालऊ निवासी अधिवक्ता शिव शंकर दुबे की हत्या में नामजद आरोपी धर्मसागर शातिर अपराधी है। उस पर दक्षिण थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही पुलिस आरोपी के बारे में और जानकारी एकत्रित करने के साथ ही जिले के अन्य थानों में भी उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि धर्म सागर का क्षेत्र में काफी दबदबा होने के साथ ही लोग उसके नाम से कांपते हैं। धर्मसागर शॉर्प शूटर भी है, कई वारदात पहले भी कर चुका है।
ये है घटना
फिरोजाबाद में सोमवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने लालऊ गांव के पास बैंदी रोड पर मॉनिक वॉक को निकले बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष शिव शंकर दुबे की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए। हत्या की सूचना पर कई थानों का पुलिस बल घटनास्थल जा पहुंचा। वहीं साथी अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। जिला मुख्यालय के सामने हाईवे जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
2 of 5
अधिवक्ता से भाई से जानकारी करते एसएसपी आशीष तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
एनएसए के तहत होगी कार्रवाई
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ गैंगस्टर और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों तक पहुंचने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, उन लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रेकी के बाद दिया घटना को अंजाम
पुलिस अफसरों का कहना है कि अधिवक्ता शिव शंकर दुबे की हत्या करने वाले आरोपियों को इसकी जानकारी थी कि अधिवक्ता सुबह टहलने के लिए प्रतिदिन आठ बजे के बाद ही जाते हैं। आरोपियों ने रेकी की थी। लोगों का यह भी मानना है कि आरोपियों के संपर्क आसपास रहने वाले किसी व्यक्ति से हो सकते है, जिनसे बाइक सवार आरोपी फोन पर बात करने के साथ ही अधिवक्ता के बारे में पूरी जानकारी एकत्रित कर रहा था।
4 of 5
अधिवक्ता के भाई से जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एक आरोपी गिरफ्तार
अधिवक्ता की हत्या के मामले में एक आरोपी को दक्षिण थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शेष बचे अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस उनके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
वहीं मृतक अधिवक्ता के शव का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में किया गया। इस बीच काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। वहीं गांव में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।