फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में मासूम की पटक-पटककर हत्या के मामले में बदहवास मां ने बड़ा एलान किया है। बच्चे का मुंह तक देखने नहीं आए ससुराल वाले, अब तलाक तय रति देवी ने कहा कि जिस ससुराल के लोगों के दिल में मेरे डेढ़ साल के मासूम बच्चे के लिए इतनी भी संवेदना नहीं बची कि वे उसके शव को देखने आते, अब मैं उस घर में कभी दोबारा लौटकर नहीं जाऊंगी। मैं अपने पति सुमित से हर हाल में कानूनी तौर पर तलाक लेकर रहूंगी।
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने रिश्ते की भाभी रती से शादी करने की जिद पूरी न होने पर उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे आरव को सड़क पर बेरहमी से आठ बार पटक-पटककर मार डाला। मामले में एक तरफ जहां हत्यारोपी को सजा दिलाने की कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है, वहीं दूसरी तरफ मासूम आरव की मां रति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरव की वीभत्स हत्या के सदमे से रति उबर नहीं पा रही हैं। अरांव थाना क्षेत्र के गांव बामई स्थित अपने मायके में रह रही रति देवी की रविवार रात को अचानक उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई, जिसके बाद सोमवार को भी वह दिन में कई बार बदहवास होकर बेहोश हो गईं। घर पर सांत्वना देने पहुंच रहे लोगों के सामने रति का दर्द आंसुओं के रूप में छलक पड़ा।
विज्ञापन
2 of 11
आरव की हत्या के बाद सदमे में मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे का मुंह तक देखने नहीं आए ससुराल वाले, अब तलाक तय रति देवी ने रूंधे गले से रोते हुए खून के रिश्तों की बेरुखी पर भारी आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी और खौफनाक वारदात हो जाने के बाद भी उनके ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति या पति सुमित उनके इकलौते बच्चे का आखिरी बार मुंह तक देखने नहीं आया।
विज्ञापन
3 of 11
बेसुध हुई आरव की मां रति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रति ने सख्त लहजे में कहा जिस ससुराल के लोगों के दिल में मेरे डेढ़ साल के मासूम बच्चे के लिए इतनी भी संवेदना नहीं बची कि वे उसके शव को देखने आते, अब मैं उस घर में कभी दोबारा लौटकर नहीं जाऊंगी। मैं अपने पति सुमित से हर हाल में कानूनी तौर पर तलाक लेकर रहूंगी।
4 of 11
माता-पिता के साथ आरव की नानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले भी घर में तोड़फोड़ कर चुका है गुस्सैल विराज
पुलिस जांच और स्थानीय स्तर पर हुई पूछताछ में हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक के स्वभाव को लेकर भी चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। पता चला है कि विराज ने रति से शादी करने की इस सनक और जिद के बारे में अपने परिवार के सदस्यों तक से कभी कोई बात नहीं की थी। वह चोरी-छिपे ही इस पूरी साजिश को रच रहा था।
विज्ञापन
5 of 11
विराज उर्फ जितेंद्र पाठक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विराज बेहद उग्र और गुस्सैल स्वभाव का युवक है। उस पर बात-बात में खून सवार हो जाता था। पहले भी एक बार घर में किसी बात पर विवाद होने पर विराज ने गुस्से में आकर अपने ही घर के भीतर जमकर तोड़फोड़ की थी और परिजन से झगड़ा किया था। पुलिस आरोपी के इस हिंसक व्यवहार को भी अपनी केस डायरी का हिस्सा बना रही है।
विज्ञापन
6 of 11
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुठभेड़ में टूटी सीधे पैर की हड्डी, बुधवार को जेल भेजने की तैयारी कर रही पुलिस
शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर को डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से आठ बार सड़क पर पटककर हत्या के आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, सिविल लाइंस, बदायूं पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 11
आरव की हत्या के बाद मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी विराज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हत्यारोपी का सोमवार को डॉक्टरों की निगरानी में एक्सरे कराया गया। एक्सरे रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के सीधे (दाएं) पैर की हड्डी टूट गई है। अस्पताल में प्लास्टर चढ़ाने और अन्य जरूरी प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस उसे बुधवार तक हर हाल में जेल तैयारी में है।
8 of 11
मासूम को सड़क पर पटकता आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
यह हुई थी वारदात
शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने रिश्ते की भाभी रती से शादी करने की जिद पूरी न होने पर उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे आरव को सड़क पर बेरहमी से आठ बार पटक-पटककर मार डाला था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
9 of 11
गमजदा आरव की नानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। मूल रूप से अरांव निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी।
10 of 11
मासूम की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति से अनबन के कारण वह पांच महीने से मायके में रह रही थी। इसी बीच सुमित के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं ने रती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे रती ने ठुकरा दिया था। शनिवार को रती अपनी मां पिंकी देवी के साथ कानूनी राय लेने शिकोहाबाद आई थी।
मासूम की हत्या के बाद विलाप करती मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी विराज भी वहां पहुंच गया था। मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने बाहर ले गया था। घर से 50 मीटर दूर सुनसान सड़क पर उसने मासूम को 27 सेकंड के भीतर लगातार 8 बार पक्की सड़क पर पटका। बच्चे की मौत के बाद वह शव को दरवाजे पर फेंककर भाग गया था।