फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: शॉर्ट सर्किट से तीन फैक्टरियों में लगी आग, सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई जा सकी, देखें तस्वीरें

Sun, 29 May 2022 06:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फायर विभाग के कर्मचारी रात भर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। रविवार सुबह करीब छह बजे आग पर नियंत्रण पाने के साथ ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
 
विज्ञापन
1 of 5
Fire in Firozabad factories - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के गांव लालऊ स्थित प्लास्टिक के गिफ्ट आइटम तैयार करने वाली फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक यह जानकारी आसपास के लोगों को हुई तब तक आग ने पास की दो और  फैक्टरियों को अपनी चपेट में ले लिया। क्षेत्रीय लोगों ने आग पर काबू पाने के साथ ही फायर विभाग और फैक्टरी स्वामियों को सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि अग्निशमन विभाग की सात गाड़ियों को आग पर पूरी तरह से काबू पाने के लिए सात घंटे से अधिक का समय लग गया। तीनों फैक्ट्रियों में आग लगने से करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।   शहर की पॉश कॉलोनी गणेश नगर निवासी दीपक गर्ग की गांव लालऊ के समीप ओरियां प्लास्ट इंटरनेशनल के नाम से प्लास्टिक के गिफ्ट आइटम तैयार करने की फैक्टरी है। इसके पास ही दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी संजीव जैन की लटिस्ट नीड्स के नाम से क्रॉकरी पैकिंग की फैक्टरी है।
विज्ञापन

2 of 5
फैक्टरी में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
इसी परिसर में उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी आदेश जैन की गत्ता फैक्टरी है। रात को फैक्टरी की देखरेख के लिए पप्पू नामक चौकीदार रहता है। पप्पू ने बताया कि रात करीब एक बजे फैक्टरी के अंदर से आग की लपटें उठती देख उसने शोरगुल किया तो आसपास के लोग जागे। फैक्टरी के गेट का ताला खोला तो उसके अंदर से आग लपटें बाहर की तरर्फ आईं। ये देख उसके होश उड़ गए। आग पूरी फैक्टरी में फैल चुकी थी।
विज्ञापन

3 of 5
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते आग ने लटिस्ट नीड्स और पारसनाथ फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। फायर विभाग के साथ फैक्टरी मालिकों के आग की सूचना दी गई, तो वह भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार भी टीम और दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे। आग की विकरालता को देख टूंडला, जसराना, शिकोहाबाद, सिरसागंज की भी दमकलों को बुला लिया गया। 

4 of 5
फैक्टरी में लगी आग पर पानी की बौछार छोड़ते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोतवाल दक्षिण बैजनाथ सिंह भी मौके पर पहुंच गए। फायर विभाग के कर्मचारी रात भर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। सुबह करीब छह बजे आग पर नियंत्रण पाने के साथ ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस बीच तीनों फैक्टरी के अंदर रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैक्टरी में लगी आग के बाद मलवा हटाती जेसीबी मशीन - फोटो : अमर उजाला
 फायर स्टेशन प्रभारी ने बताया कि आग प्रथम दृष्टया शॉर्टसर्किट से लगी होना प्रतीत हो रहा है। इसकी जांच की जाएगी। करीब एक करोड़ के नुकसान का अनुमान है। फैक्टरी संचालकों से बात करने के बाद ही नुकसान की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें