फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के होटल में लगी आग: पुलिस और दमकल कर्मियों ने किया रेस्क्यू, छह लोगों की बचाई जान

Tue, 29 Jun 2021 07:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
होटल में लगी आग: फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित होटल ताज विला के भूतल पर बने कमरे में मंगलवार सुबह आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने से होटल में मौजूद छह लोग फंस गए। कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मी पहुंच गए। उन्होंने छह लोगों को दूसरी मंजिल पर सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में काफी सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया।  

थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के पास नोएडा के रहने वाले राज अरोरा का होटल ताज विला है। मंगलवार सुबह को तकरीबन सात बजे होटल के भूतल पर बने एक कमरे में आग लग गई थी। होटल कर्मियों ने पुलिस को बताया कि कमरे में कोई रुका नहीं था। अचानक आग लगने से होटल में धुआं भरने लगा। यह देखकर कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। मगर, फर्नीचर में आग लगने की वजह से आग फैल गई। 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा: होटल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
होटल से धुआं निकलता देखकर प्रथम तल पर कमरों में रुके छह लोग दहशत में आ गए। मगर, आग की वजह से बाहर नहीं निकल सके। उन्होंने द्वितीय तल की बालकनी से शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर थाना ताजगंज की पुलिस और अग्निशमन अधिकारी अमर पाल सिंह के साथ दमकल की टीम पहुंच गईं। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा: होटल की दूसरी मंजिल पर फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने होटल की पहली और दूसरी मंजिल पर सीढ़ी लगाई। तब होटल में फंसे छह लोगों को बाहर निकाला जा सका। वहीं तीन दमकलों ने दो घंटे में आग पर काबू किया। 

4 of 5
आगरा: फायर ब्रिगेड ने छह लोगों की बचाई जान - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। हालांकि जांच की जाएगी। होटल से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। फर्नीचर सहित कमरे में रखा कुछ सामान जल गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा: होटल से बाहर निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
दमकल और पुलिसकर्मियों ने आग के दौरान होटल में फंसे कमला नगर निवासी कुनाल सिंह चौहान, विश्वेंद्र सिंह चौहान, भावना एस्टेट निवासी अगम जैन और अरुण, बलकेश्वर निवासी नौशाद खान, न्यू आदर्श नगर निवासी शशांक सारस्वत का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करने वाली टीम में अग्निशमन अधिकारी अमर पाल सिंह, लीड फायर मैन सुरेंद्र सिंह, रामकेश गुर्जर, पवन कुमार, पदम सिंह, राजेश यादव, दुर्वेश यादव और राजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें