फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गोवर्धन में कार्ष्णि आश्रम की तीसरी मंजिल पर लगी आग, काफी सामान जलकर राख

Sat, 23 Nov 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
आश्रम की तीसरी मंजिल से उठती लपटें - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन में आन्यौर बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित कार्ष्णि गुरु शरणानंद के कासनी आश्रम की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार की रात आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। घटना से आश्रम में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन

2 of 5
इसी आश्रम की तीसरी मंजिल पर लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला
आन्यौर बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित कार्ष्णि गुरु शरणानंद के आश्रम की तीसरी मंजिल पर बने कमरों की छत फूस की बनी है। कमरों को झोंपड़ी का आकार दिया गया है। बताया गया कि शुक्रवार शाम वहां से बरात निकल रही थी, जिसमें आतिशबाजी हो रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
आश्रम की तीसरी मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि आतिशबाजी की चिंगारी तीसरी मंजिल की छत पर जा गिरी, जिससे झोपड़ी में आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। सबमर्सिबल आदि साधनों से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

4 of 5
मौके पर खड़ी दमकल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे बाद पहुंची। तब तक आग बुझाई जा चुकी थी। आश्रम के महंत हरिओम बाबा ने बताया कि आश्रम का कुछ सामान भी जला है, लेकिन क्या-क्या सामान जला है, इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर खड़ी दमकल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
महंत हरिओम बाबा ने बताया कि आश्रम की जिस मंजिल पर आग लगी थी, वहां महाराज स्वयं रुकते हैं। उनके लिए लिफ्ट लगी हुई है। इन कमरों में एसी, कूलर, फ्रिज व अन्य सामान रखा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें