फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन में जल गया घर: मकान की उड़ी छत और दीवार में आई दरारें, फटे सिलिंडर; दो किमी तक सुनाई दिए धमाके

Sat, 09 May 2026 06:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में झाड़-फूंक के चक्कर में एक घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से सिलिंडर फट गए। धमाकों की आवाज दो किमी तक सुनाई दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 5
मकान में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के गणेश नगर में शनिवार सुबह हवन के दौरान छोड़ी गई आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से घर में रखे दो गैस सिलिंडरों में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। धमाके से मकान की टिन की छत उड़ गई। दीवारों में भी दरारें आ गईं। धमाके की आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। गनीमत रही कि समय रहते आसपास के लोग बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का दावा किया गया।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मकान में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने बताया कि बनी सिंह के मकान में पिछले करीब 12 वर्षों से देवेंद्र कुमार शर्मा किराये पर रह रहे हैं। वह मकान में झाड़-फूंक और पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। मकान के एक हिस्से में छोटा मंदिर भी बना रखा है, जहां आसपास के कई इलाकों से लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे देवेंद्र कुमार शर्मा हवन कर रहे थे। इसी दौरान वह जलती हुई अग्नि को हवन कुंड में छोड़कर ‘कलावा’ लेने के लिए घर का ताला लगाकर चले गए । कुछ देर बाद अंदर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया।

 
विज्ञापन

3 of 5
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवेंद्र कुमार शर्मा के भांजे विवेक कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। इसी बीच घर में रखे छोटे और बड़े गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। धमाके इतने तेज थे कि करीब दो किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

 

4 of 5
मकान में आई दरारें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद 2 घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आग में जला सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देवेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि एक दिन पहले ही एक श्रद्धालु ने मंदिर निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए थे, जो आग में जल गए। उनका दावा है कि घटना में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें-वर्दी पर चमकते सितारे, काला चश्मा: ऐसी बॉडी पर आप भी हो जाएंगे फिदा...ये हैं यूपी पुलिस के ASP; इन पर बनने जा रही वेब सीरीज

">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें