फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा दयालबाग प्रकरण: सत्संगियों ने रात में दोबारा बनाई दीवार, प्रशासन ने कराई एफआईआर

Sun, 25 Jul 2021 10:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
सत्संगियों ने दोबारा बनाई दीवार - फोटो : अमर उजाला
आगरा के दयालबाग स्थित मौजा जगनपुर में चक रोड पर दीवार विवाद में तनाव के हालात बन गए हैं। प्रशासनिक टीम ने जिस दीवार को अवैध बताते हुए शनिवार को ध्वस्त किया था उसे देर रात सत्संगियों ने दोबारा खड़ा कर दिया। रविवार को इस मामले में क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर प्रशासन ने सत्संगियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। मुकदमे में पांच नामजद समेत 20 से अधिक अज्ञात सत्संगियों के नाम दर्ज हैं। 

मौजा जगनपुर के गाटा संख्या 335 में चार विस्वा भूमि चकबंदी बंदोबस्त के समय से राजस्व रिकॉर्ड में रास्ता दर्ज है। जिसे राधा स्वामी सत्संग सभा ने दीवार खड़ी कर बंद कर दिया था। सत्संगी जमीन को अपनी बताते हैं। थाना दिवस में शिकायत के बाद शनिवार को अतिक्रमण हटा दिया। जिसके बाद प्रशासन व सत्संगी आमने-सामने आ गए। तीन घंटे तक हंगामा हुआ। जिसके बाद टीम लौट आई। उधर, तोड़ी गई दीवार देर रात सत्संगियों ने दोबारा बना ली। 
विज्ञापन

2 of 6
दयालबाग के लोगों से वार्ता करतीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
रविवार को प्रशासन ने सत्संगियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व सार्वजनिक भूमि पर कब्जे के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन सिंह ने बताया कि पांच आरोपी नामजद हैं। 20 से अधिक अज्ञात हैं। प्रशासनिक टीम के कार्य में हस्तक्षेप व जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। 

आरोप: पौधे लगाकर स्वरूप बदलने की कोशिश
थाना दिवस में अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराने वाले सिद्धार्थ गुप्ता ने प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि सार्वजनिक रास्ते को दबंगों ने दीवार खड़ी कर रोक दिया। रास्ते में पौधे लगाकर उसका स्वरूप बदलने की कोशिश की गई। प्रार्थनापत्र में सार्वजनिक रास्ते को खोले जाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
रात में लाठियां लेकर आ गईं थीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
10 महीने पहले दिए थे आदेश
30 सितंबर 2020 को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने शिकायत पर एसीएम-प्रथम व थाना प्रभारी न्यू आगरा को स्थलीय निरीक्षण कर रास्ता खोलने के आदेश दिए थे। परंतु तब तीन महीने तक टीम स्थलीय निरीक्षण को नहीं गई। फिर मार्च 2021 में तत्कालीन एसडीएम अरुनमोली और तहसीलदार प्रेमपाल सिंह ने दोबारा जांच के बाद दीवार को तोड़ कर रास्ता खुलवाया। तब सत्संगियों पर एसडीएम से अभद्रता करने के आरोप लगे। जिसके बाद डीएम ने कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए, परंतु चार महीने में कोई कार्रवाई नहीं की। उधर, मार्च में तोड़ी गई दीवार सत्संगियों ने दोबारा खड़ी कर ली। शनिवार को दूसरी बार दीवार हटाई गई, जिसे टीम के लौटने के बाद रात में दोबारा बना दिया गया है। 

4 of 6
प्रशासन की टीम ने गिराई थी दीवार - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर चली मुहिम
दयालबाग में बने हालातों के बाद सत्संगियों ने सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। कोई जिला प्रशासन को भूमाफिया हाथों बिका हुआ बता रहा है, तो कोई प्रशासन की कार्रवाई की निंदा कर रहा है। ट्वीट में डीएम प्रभु एन सिंह के साथ पीएम, सीएम को टैग किया जा रहा है। सत्संगी प्रशासन के बहाने सरकार को भी घेर रहे हैं। इधर, जगनपुर का रास्ता बंद होने के कारण प्रभावित लोग सत्संगियों पर मानवाधिकार हनन के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
बिल्डरों के लिए रास्ता बना रहा प्रशासन 
राधास्वामी सत्संग सभा के सचिव जीपी सत्संगी का कहना है कि प्रशासन निष्पक्ष नहीं है। 1935 से यह भूमि हमारे स्वामित्व में है। प्रशासन का अनाधिकृत कब्जा बताना गलत है। प्रशासन को तीन बार वास्तविक नक्शा दे चुके हैं। नपत कराने का तरीका भी इनका संदेहास्पद है। यह नक्शे की फॉटोकापी लाकर पोहिया घाट रोड से नपाई करते हैं, जबकि वास्तविक नक्शे के साथ मुड्डी से नापा जाना चाहिए। बिना सूचना दिए दीवार तोड़ देना प्रशासन की मनमानी है। यह मामला कोर्ट में भी चल रहा है। हकीकत में प्रशासन बिल्डिरों की कॉलोनियों के लिए रास्ता बना रहा है। सोमवार को एसडीएम के साथ बैठक है, जिसमें हम नक्शा लेकर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर दयालबाग के लोग - फोटो : अमर उजाला
पांच मार्च को डिजिटल मैपिंग के लिए दे चुके हैं प्रार्थनापत्र
राधास्वामी सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी डॉ. एसके नैयर का कहना है कि प्रशासन जोर जबरदस्ती कर रहा है। डीएम को पांच मार्च को डिजिटल मैपिंग के लिए प्रार्थनापत्र दे चुके हैं, जब प्रशासन की नीयत साफ है तो क्यों डिजिटल मैपिंग नहीं कराते। प्रशासन के कहने भर से जमीन उनकी नहीं हो जाएगी। रविवार को पुलिस की निगरानी में दीवार भी खड़ी करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें