फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के प्रस्तावक की हत्या का मामला: आरोपियों का अब तक नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटीं मथुरा पुलिस की पांच टीमें

Mon, 31 Jan 2022 10:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस की पांच टीमें हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी हैं, लेकिन दो दिन बीत जाने के बा बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन
1 of 5
मंत्री के प्रस्तावक की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मीनारायण के प्रस्तावक पैगांव ग्राम प्रधान रामवीर सिंह की हत्या के आरोपियों का सुराग दो दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा पाई है। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पांच नामजद और छह अज्ञात शामिल हैं। मृतक के पुत्र कृष्ण की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सोमवार को भी मृतक प्रधान के घर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। पैगांव में पुलिस का सख्त पहरा है। गांव में किसी भी प्रकार का तनाव न हो, इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने प्रधान के घर के आसपास पुलिस बल की तैनाती की है। उधर, हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगा गई हैं। 

कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार की सुबह रामवीर सिंह कोकिलावन धाम में परिक्रमा कर शनिदेव के दर्शन करने गए थे। पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने रामवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। उनके सिर में चार गोलियां लगीं। जिससे रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रधान के घर पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मृतक रामवीर सिंह के पुत्र कृष्ण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके पिता, चाचा लाखन एवं साथी हरीमोहन के साथ कोकिलावन परिक्रमा करने गए थे। तभी नंदराम, तोताराम, दुर्गपाल, राजाराम, दान सिंह समेत अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है। गांव में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। अभी तक हत्याकांड में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

3 of 5
मृतक के बेटे को ढांढस बंधाते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के बाद आरोपियों की तलाश में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस की पांच टीमें लगाई हैं। इन टीमों में 35-40 पुलिसकर्मी आरोपियों की तलाश में लगे हैं। इसमें एसओजी टीम के तेज -तर्रार पुलिसकर्मी शामिल हैं। ये पुलिसकर्मी राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग और कामां के आसपास डेरा जमाए हैं।

4 of 5
मृतक के आवास पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उस अपाचे बाइक को राजस्थान के कामां से बरामद कर लिया है, जिससे बदमाश आए थे। बताया जा रहा है कि बदमाश शार्प शूटर थे। प्रधान रामवीर की हत्या क्यों की गई। इसका जवाब पर अभी तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। संभावना व्यक्त की जा रही है कि प्रधान की हत्या कहीं चुनाव के चलते तो नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधान रामवीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने सपा पर साधा निशाना
भाजपा प्रत्याशी चौ. लक्ष्मीनारायण के प्रस्तावक और पैगांव गांव प्रधान की हत्या के मामले में केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश में भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का ट्वीट सामने आया है। धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि साइकिल की हवा निकलते देख लाल टोपी वाले अपने चिर परिचित अंदाज में वापस आ गए हैं। भाजपा समर्थक एवं पैगांव ग्राम प्रधान रामवीर की हत्या अखिलेश की गुंडाराज और बौखलाहट की एक झलक है। अखिलेश, सपा की गुंडागर्दी पर इस बार भी जनता का बुलडोजर चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें