फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: दीवाली सा जगमग हुआ शहर..., खौफ के अंधियारे को ललकार

Mon, 06 Apr 2020 10:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
अखंडता का महाप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात नौ बजते ही ताजनगरी कोरोना को हराने के संकल्प की रोशनी से जगमगा उठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंधेरे को मिटाने का जो संकल्प दिलाया, उस पर चलते हुए दीये और मोमबत्ती जलाने के साथ आतिशबाजी से आसमान सतरंगी कर दिया। कहीं भजन गूंज रहे थे तो कहीं राष्ट्रगान। मथुरा, फिरोजाबाद, एटा-कासगंज और मैनपुरी भी अखंडता के महाप्रकाश से जगमगा उठे। नारे लग रहे थे, भाग कोरोना भाग...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अखंडता का महाप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर आगरा में दीपक, मोमबत्ती, टार्च की रोशनी करने के लिए रविवार शाम से ही लोगों ने घरों, कॉलोनी और अपार्टमेंटों में तैयारी शुरू कर दी थी। जैसे ही घड़ी में नौ बजे तो लोगों ने घरों में बिजली बंद कर दी। बिना बिजली के गली मोहल्ले, कॉलोनी और अपार्टमेंट दीयों से प्रकाशमय हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
अखंडता का महाप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में भी एकजुटता दिखी। लोग बालकनी, छतों और दरवाजों पर दीपक, मोमबत्ती और टार्च के साथ दिखे। शहर के भरतपुर गेट स्थित फैजान कुरैशी के आवास पर उनके सभी परिजनों ने मोमबत्ती जलाई।

4 of 6
अखंडता का महाप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना समेत पूरे जिले में प्रकाश की अद्भुत छटा बिखर गई। राधाकुंड में राधारानी कुंड के घाट दीप माला से झिलमिला उठे। वृंदावन में यमुना घाट पर भी ऐसा ही दृश्य दिखा। शंख और घंटे-घंड़ियाल की ध्वनि से सभी मंदिर गुंजायमान हो गए।  
विज्ञापन

5 of 6
अखंडता का महाप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के ओम अपार्टमेंट में लोगों ने अपनी बालकनी में खड़े होकर मोमबत्ती, दीपक जलाएं। बच्चे भी मोबाइल टार्च लेकर खड़े थे। रामाकृष्णा अपार्टमेंट में मंदिर पर लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए महिलाओं ने दीपक जलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अखंडता का महाप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
एकता के उजाले से एटा-कासगंज जिले भी रोशन हो उठे। लोगों ने दीये जलाकर आपातकालीन सेवा में लगे चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ पुलिसकर्मी, प्रशासन और सफाईकर्मी का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें