फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: बालों को वायरस से बचाने के लिए दरोगा सहित 75 पुलिसकर्मियों ने करा लिया मुंडन

Mon, 06 Apr 2020 06:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मुंडन कराकर गश्त पर निकले पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के साथ लोगों में उसे लेकर डर भी बढ़ रहा है। लॉकडाउन में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी भी इससे अछूते नहीं हैं। आगरा जिले की थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने बालों को वायरस से बचाने के लिए मुंडन करा लिया। रविवार को इंस्पेक्टर सहित 75 पुलिसकर्मी मुंडन कराने के बाद गश्त पर निकले तो लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन

2 of 5
मुंडन कराने के बाद गश्त पर निकले पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
थाने के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि हमने देखा कि कई लोग मुंह पर मास्क लगाने के साथ सिर को भी ढके हैं। डॉक्टर ने बताया कि कोरोना वायरस सिर के बालों में भी चिपक सकता है। वहां से सांस के जरिए अंदर जा सकता है। इसलिए हमने मुंडन करा लिया। पूरा थाना सहमत था, इसलिए सभी पुलिसकर्मियों ने मुंडन कराया है। मुंडन के दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया। 
विज्ञापन

3 of 5
मुंडन कराने के बाद गश्त पर निकले पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह मुंडन कराने वालों में प्रभारी निरीक्षक के अलावा निरीक्षक क्राइम अमित कुमार, नौ उपनिरीक्षक, 15 मुख्य आरक्षी और 49 आरक्षी शामिल हैं। मुंडन कराने के बाद ये सभी कस्बे में गश्त पर निकले। लोग इनके सिर पर बाल न देखकर चौंक गए। 

4 of 5
मुंडन कराने के बाद गश्त पर निकले पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों ने बताया कि यह कोरोना से बचने के किया है। लोगों से कहा कि आप भी एहतियात से रहिए। सामाजिक दूरी का पालन कीजिए। हाथ बार-बार साबुन से धोते रहें। इंस्पेक्टर का कहना है कि मुंडन कराना पुलिस प्रोटोकोल का उल्लंघन नहीं है। लंबे बाल रखना अनुशासन के खिलाफ है लेकिन छोटे कराना या मुंडन कराना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंडन कराने के बाद गश्त पर निकले पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर ने बताया, बाल कटवाने का कोई फायदा नहीं
एसएन मेडिकल कॉलेज के सीनियर माइक्रोबायोलॉजिस्ट संजीव चौधरी ने बताया कि ऐसी कोई स्टडी नहीं है कि मुंडन कराने से कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना आंख, नाक, मुंह के जरिए शरीर में पहुंचता है। संक्रमित जगह पर हाथ लगाने के बाद अगर आंख, नाक  या मुंह पर लगाया जाए तो खतरा होता है। हाथ सिर में लगाएं तो बाल में संक्रमण आ सकता है, लेकिन ऐसे तो हाथ शरीर में कई जगह लग ही जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें