यूपी के फिरोजाबाद में झूठी आन के लिए बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। पिता ने रात में कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर बेटी को मार डाला।
आरोपी ने रात में बेटी का पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। बेटी का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
फिरोजाबाद के गांव नगला जाट में एक पिता ने सोमवार रात कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 13 वार कर 12वीं में पढ़ने वाली बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। वह बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था। मंगलवार सुबह खेतों में किशोरी का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई।
मृतका नेहा (17) का पिता इंद्रपाल अनजान बना रहा। पुलिस को गुमराह करने के लिए तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच कबूल कर लिया। रात को पुलिस ने आरोपी पिता की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
2 of 11
फिरोजाबाद हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव निवासी इंद्रपाल की पुत्री नेहा सोमवार रात अपनी बहन और मां के साथ घर में सो रही थी। मंगलवार सुबह चार बजे मां संगीता देवी की नींद खुली तो नेहा बिस्तर पर नहीं थी। इसकी जानकारी उन्होंने पति को दी।
विज्ञापन
3 of 11
फिरोजाबाद हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिलाओं ने देखा नेहा का लहूलुहान शव
नेहा के पिता व अन्य लोगों ने तलाश शुरू की। सुबह जब गांव की महिलाएं शौच के लिए खेतों की तरफ गई तो नेहा का लहूलुहान शव देखा। खेत में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
4 of 11
फिरोजाबाद हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन, सीओ जसराना राजेश गुनावत और थाना प्रभारी शेर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों एवं परिजन से जानकारी लेने के साथ साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
5 of 11
फिरोजाबाद हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ोस के गांव के युवक से था अफेयर
इंद्रपाल की दो बेटियां और एक बेटा है। नेहा सबसे छोटी बेटी थी। जांच में पता चला कि वह पड़ोस के गांव दिनौली गोरवा निवासी एक युवक से प्रेम करती थी। पिता व अन्य परिजन इसके खिलाफ थे।
विज्ञापन
6 of 11
फिरोजाबाद हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार रात नेहा अपने प्रेमी से मिलने घर से निकली तो पिता ने पीछा किया और रास्ते में कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर बेटी की हत्या कर दी। वारदात के बाद कुल्हाड़ी को पड़ोस के खेत में फेंककर घर आ गया।
विज्ञापन
7 of 11
घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गर्दन पर छह... शरीर पर सात वार
फिरोजाबाद के जसराना के गांव नगला जाट में बेटी की हत्या करने वाले आरोपी पिता ने दरिंदगी की सभी हदें पार कर दीं। दिखावे की झूठी आन में आरोपी पिता इस कदर अंधा हो गया था कि उसने अपनी ही बेटी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 13 वार किए।
8 of 11
फिरोजाबाद हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें छह वार गर्दन और सात वार शरीर के अन्य हिस्सों पर किए और बेरहमी से बेटी की हत्या कर दी। पिता की दरिंदगी का कबूलनामा सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इससे पहले मंगलवार सुबह गांव की महिलाएं जब शौच करने के लिए खेतों की तरफ गईं तो उन्हें 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली नेहा का लहूलुहान शव दिखा।
9 of 11
फिरोजाबाद हत्याकांड।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को गुमराह करने के लिए दी तहरीर
गांव में हत्या की खबर फैली तभी पिता इंद्रपाल अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस से बात करते समय वह वारदात से पूरी तरह अनजान बना रहा। मंगलवार की सुबह अन्य ग्रामीणों एवं मीडियकर्मियों के साथ पुलिस को भी उसने किसी से रंजिश या दुश्मनी होने से इंकार किया। इसके साथ ही पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात के खिलाफ तहरीर भी दे दी।
तहरीर में पुत्री के शौच के लिए खेत की तरफ जाने की बात कही थी। इस दौरान अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता के चेहरे पर अफसोस या शिकन नजर नहीं आई।
आरोपी पिता का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने ही बेटी के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर कुल्हाड़ी से काटकर बेटी की हत्या की थी। आरोपी ने अपने जुर्म कबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।-त्रिगुण बिसेन, एसपी ग्रामीण