किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुए बवाल के बाद मथुरा जिले के किसान भड़क गए।मंगलवार को हजारों की संख्या में किसान सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए ट्रैक्टर लेकर यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए और दिल्ली जाने लगी। इन किसानों को टप्पल कट पर रोक लिया गया। पुलिस-प्रशासन के अफसर के समझाने पर किसान मान गए। इसके बाद मथुरा लौट गए।
विज्ञापन
2 of 7
ट्रैक्टर रैली निकालते मथुरा के किसान
- फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने के एलान के बाद मथुरा पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के दावे किए थे। सोमवार सुबह से ही हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए थे। मंगलवार को फोर्स और बढ़ा दी गई, लेकिन दिल्ली में हुए बवाल के बाद मथुरा जिले के किसान भी बेकाबू हो गए। नौहझील क्षेत्र में स्थित मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे धरना-प्रदर्शन में सुबह से ही किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचने लगे थे। यहां किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया व अन्य किसानों ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद ट्रैक्टर रैली लेकर निकल पड़े। बाजना कट से किसान ट्रैक्टर लेकर यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। किसानों की भीड़ के आगे पुलिस बेबस नजर आई।
विज्ञापन
3 of 7
टप्पल कट से लौटी ट्रैक्टर रैली
- फोटो : अमर उजाला
टप्पल कट से लौटी ट्रैक्टर रैली
किसानों के दिल्ली जाने की सूचना पर डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर फोर्स के साथ टप्पल कट पर पहुंच गए। यहां किसानों की ट्रैक्टर रैली को रोक लिया गया। अफसरों ने काफी देर तक किसानों को समझाया। इसके बाद किसान लौटने को तैयार हुए। एक्सप्रेसवे पर रैली में करीब एक हजार से ज्यादा ट्रैक्टर थे।
4 of 7
फिरोजाबाद जिले में अलर्ट पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-फिरोजाबाद में अलर्ट
किसान आंदोलन को लेकर आगरा और फिरोजाबाद जिले में पुलिस अलर्ट पर है। आगरा में कई नेताओं को नजरबंद किया गया है। उधर, फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किसान आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी की।
विज्ञापन
5 of 7
आगरा से जा रहे किसान रोके
- फोटो : अमर उजाला
आगरा से जा रहे किसान रोके
आगरा से दिल्ली जा रहे किसानों को नोएडा एक्सप्रेसवे खंदौली टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल ने रोक लिया। किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी ने अनुसार उन्हें जाने की इजाजत नहीं दी गई। किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और किसानों ने वहीं नारेबाजी शुरू कर दी। टोल प्लाजा पर दो घंटे धरना दिया। इस मौके पर सत्यवीर चौधरी धर्मवीर चौधरी, महावीर सिंह, सुरेश चाहर आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
6 of 7
फिरोजाबाद में सपाइयों ने निकाली रैली
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में सपाइयों ने निकाली रैली
फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में ट्रैक्टर रैली निकाली और कृषि कानून का विरोध किया। ट्रैक्टर रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर पूरे जिले में पुलिस फोर्स अलर्ट रही। जनपद की सीमाओं पर पुलिस फोर्स तैनात रही। लेकिन, समाजवादी पार्टी ने ट्रैक्टर रैली निकालने की गोपनीय रणनीति तैयार की और ट्रैक्टर रैली निकाली। हालांकि ट्रैक्टर रैली जिला मुख्यालय पर नहीं पहुंच सकी वहां भारी पुलिस फोर्स तैनात थी और वाहनों की चेकिंग की गई।
कासगंज में ट्रैक्टर रैली में पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज में सपाइयों ने निकाली रैली
कासगंज में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टर रैली में पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह के साथ कार्यकर्ता शामिल हुए।