फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: किसानों को रोकने के लिए बंद कराईं 12 लेन, यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच किमी तक जाम

Sat, 12 Dec 2020 01:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला
किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए आगरा पुलिस ने शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे की 16 में से 12 लेन बंद करा दीं। इससे भीषण जाम लग गया। वाहनों की कतारें पांच किलोमीटर तक पहुंच गई। शाम के साढ़े सात बजे तक वाहन रेंगते रहे। लोगों ने हंगामा किया, तब पुलिस ने छह लेन और खोल दीं। रात दस बजे ट्रैफिक सामान्य हो पाया। जाम में एक सांसद की गाड़ी भी फंस गई थी। इससे सांसद के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और जबरदस्ती बैरियर को खोलकर दो लेन को शुरू करा दिया। इस दौरान पुलिस वीडियो बनाता रही। हालांकि शनिवार को हालात सामान्य हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
टोल प्लाजा के इंचार्ज मेजर ( रिटायर्ड) मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस के कहने पर लेन बंद की गई थी। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। किसानों ने शनिवार को हाईवे पर चक्का जाम और एक्सप्रेस को टोल फ्री कराने का एलान किया है। इसे देखते हुए सभी हाईवे, एक्सप्रेसवे पर पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
किसान आंदोलन: एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि सभी हाईवे और एक्सप्रेस पर पुलिस तैनात कर दी गई है। सिर्फ चार लेन खोलकर रखी गई थी। वाहनों का लोड ज्यादा था। इस कारण एक्सप्रेसवे पर लाइन लंबी होती चली गई।

4 of 5
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम के दौरान फिरोजाबाद से आए एक सांसद गाड़ी भी जाम में फंस गई। जब जाम नहीं खुला तो सांसद के समर्थकों ने टोल प्लाजा पर हंगामा किया। इस दौरान समर्थकों ने जबरदस्ती बूम को खोल कर एक नंबर और 2 नंबर की लाइनों को शुरू करा दिया। इससे 20 मिनट तक टोल फ्री रहा। 300 वाहन टोल फ्री गुजरे। इनसे तीन लाख रुपये टोल लिया जाना था, जो नहीं वसूला गया। इस दौरान पुलिस वीडियो बनाती रही। किसी को पकड़ा नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसान आंदोलन: यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
सांसद की गाड़ी निकलने के बाद फिर से वाहनों से टोल वसूला गया। टोल इंचार्ज मनीष कुमार का कहना है की टोल प्लाजा चौकी पर तैनात सिपाही ने कंट्रोल रूम पर एक नंबर और 2 नबवर लाइन को खोलने को कहा था, तब तक टीसी केबिन तक पहुंचता, पुलिस ने बूम को उठा दिया, जिससे करीब तीन सौ वाहन बिना टोल अदा किए ही निकल गए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल का कहना है कि सांसद के समर्थकों ने जबरदस्ती टोल को खोला था। जिसकी वीडियो उन्होंने बना ली है। जांच कर कार्रवाई होगी । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें