फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: हरियाणा पुलिस ने करमन बॉर्डर किया बंद, हाईवे और एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

Mon, 07 Dec 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 7
यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की कतार - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन के कारण पलवल में हरियाणा पुलिस ने रविवार की दोपहर दिल्ली-आगरा हाईवे को बैरियर लगाकर बंद कर दिया, जिससे उत्तर प्रदेश की कोटवन सीमा पर तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। हाईवे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन कोटवन गांव से होडल तक पहुंचे। हाईवे पर जाम लगने से यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो यहां भी पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। देर शाम तक वाहन जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने रविवार को सुबह पलवल में केएमपी मार्ग पर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देख हरियाणा पुलिस ने दोपहर 12 बजे करमन बॉर्डर को बैरियर लगाकर बंद कर दिया। इससे आगरा से दिल्ली जाने वाले वाहन यूपी के कोटवन बॉर्डर पर कोसीकलां क्षेत्र में खड़े हो गए। 
विज्ञापन

3 of 7
हाईवे पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
कोटवन बॉर्डर से कोटवन चौकी तक तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। इस दौरान दिल्ली से आगरा जाने वाला मार्ग चालू रहा। छोटे तथा सवारी वाहन कोटवन गांव होकर होडल की ओर रवाना हुए। यातायात की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसपी देहात श्रीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक कमल किशोर, कोसीकलां थाना प्रभारी प्रमोद पंवार कोटवन बार्डर पर डेरा जमाए रहे।  

4 of 7
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-आगरा हाईवे पर किसानों के आंदोलन के चलते जाम की समस्या को देखते हुए आगरा से दिल्ली-एनसीआर की ओर जाने वाले वाहन एक्सप्रेसवे होकर गुजर रहे हैं। इस कारण एक्सप्रेसवे पर वाहनों का लोड बढ़ गया। रविवार को सुबह 10 बजे से ही एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। टोल प्लाजा के आंकड़ों के अनुसार पिछले दो दिन में एक्सप्रेसवे पर ढाई गुना ज्यादा वाहन गुजर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
किसान आंदोलनः किसानों के आंदोलन के चलते यमुना एक्सप्रेसवे का हाल - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी (सीओ) छाता जगदीश कालीरमन ने बताया कि करमन बॉर्डर बंद होने के कारण कोटवन क्षेत्र में जाम लगा है। छोटे वाहन कोटवन क्षेत्र के वैकल्पिक रास्तों से होडल की ओर जा रहे हैं। अधिकारी हरियाणा प्रशासन के संपर्क में हैं। 

हरियाणा के होडल एसएचओ सुरेंद्र सिंह राठी ने बताया कि पलवल क्षेत्र में किसानों के आंदोलन को देखते हुए करमन बॉर्डर पर बैरियर लगाकर यातायात रोका गया है। हालात सामान्य होने पर बैरियर हटा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
किसानों से बात करते पुलिस-प्रशासन के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर रोक लिया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने टोल पर दो घंटे तक हंगामा किया। सीओ मांट ने उन्हें लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे के ऑपरेशन मैनेजर सैयद रफी अहमद रिजवी ने कहा कि हाईवे पर किसानों के आंदोलन के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का लोड बढ़ा है। सामान्य दिनों में करीब 17 हजार वाहन गुजरते थे, लेकिन वर्तमान में 40 हजार वाहन गुजर रहे हैं। सामान्य दिनों में दो से चार बूथ चलते थे इस समय 15 बूथ से वाहन गुजर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें