फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जाम, वाहनों की लंबी कतार, यातायात परिवर्तित

Sat, 05 Dec 2020 08:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली-आगरा हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
किसान आंदोलन के कारण शुक्रवार की शाम जाम हुआ दिल्ली-मथुरा हाईवे शनिवार को देर शाम तक जाम रहा। मथुरा से आगरा की ओर 10 किलोमीटर तक वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने टाउनशिप और छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज पर बैरियर लगाकर वाहनों को दिल्ली की ओर नहीं जाने दिया। टाउनशिप पर आगरा की ओर से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने यातायात परिवर्तित कर राया कट तक वाहनों को भेजा, वहां से यमुना एक्सप्रेस-वे से गंतव्य को रवाना हुए। 


विज्ञापन

2 of 5
पलवल में किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने की बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने दिल्ली कूच का आह्वान किया है। पुलिस प्रशासन जगह-जगह किसानों को रोक रहा है। किसानों ने शुक्रवार की शाम करीब छह बजे होडल और पलवल में डिवाइडर डालकर हाईवे को जाम कर दिया। इसके चलते मथुरा में हाईवे पर जाम लग गया। मथुरा पुलिस ने टाउनशिप पर बैरियर लगाकर वाहनों को आगे जाने से रोक दिया, जिससे वाहनों की कतार लग गई। 
विज्ञापन

3 of 5
हाईवे पर जाम के कारण परेशान हुए बस यात्री - फोटो : अमर उजाला
रात करीब 11 बजे रूट डायवर्ट करते हुए पुलिस ने वाहनों को राया कट तक निकाला, जिससे वाहन एक्सप्रेसवे से होकर आगे रवाना हुए। जो वाहन टाउनशिप से निकल गए उन्हें थाना छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज पर रोक दिया गया। अधिकांश ट्रक, टैंकर आदि बड़े वाहन हाईवे पर ही खड़े रहे। शनिवार को सुबह तक करीब पांच किलोमीटर का लंबा जाम हाईवे पर लग गया। शाम छह बजे तक हाईवे पर यही हालात रहे। 

4 of 5
पुलिस ने यातायात को परिवर्तित किया - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा है। टाउनशिप से रूट डायवर्ट कर वाहनों को राया कट तक भेजा जा रहा है, जिससे एक्सप्रेसवे होकर वाहन गंतव्य की ओर चले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाईवे पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
जाम में फंसे ट्रक चालक इरफान ने बताया कि शुक्रवार की रात 12 बजे से हाईवे पर खड़े हैं। बिहार से फरीदाबाद जा रहे हैं। खाने-पीने का कोई साधन यहां उपलब्ध नहीं है। ट्रक चालक शिवपाल ने बताया कि जालौन से धान लेकर मथुरा आए हैं। रात दो बजे से हाईवे पर जाम में फंसे हैं। खाना भी नहीं खाया है। हाईवे पर चाय भी नहीं मिल रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें