दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के भावुक बयान के बाद किसान आंदोलन फिर तेज हो गया है। किसान आंदोलन को लेकर जगह-जगह महापंचायतों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र में शनिवार को किसानों की महापंचायत हुई। इसमें हजारों की तादाद में किसान शामिल हुए। रालोद और सपा के बड़े नेता भी महापंचायत में पहुंचे।