दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन लोकशाक्ति के कार्यकर्ताओं और किसानों को रविवार सुबह मथुरा के मांट टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आगरा से नोएडा की तरफ जाम लगा दिया। वहीं हरियाणा-उत्तर प्रदेश की सीमा के कोटवन बॉर्डर को पलवल प्रशासन ने सील कर दिया। इस कारण कोसीकलां क्षेत्र में वाहनों की कतार लग गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर भी वाहनों की लंबी लाइनें देखी गईं।
विज्ञापन
2 of 5
किसानों से बात करते पुलिस-प्रशासन के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने की सूचना पर उपजिलाधिकारी मांट श्याम अवध चौहान व क्षेत्राधिकारी मांट धर्मेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने।
विज्ञापन
3 of 5
मांट टोल प्लाजा पर किसान
- फोटो : अमर उजाला
लोकशक्ति यूनियन के राष्ट्रीय प्रचार संगठन मंत्री ने कहा कि पांच दर्जन से अधिक किसान एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, आगरा से दिल्ली जा रहे हैं और उन्हें जाने से कोई नहीं रोक सकता है।
4 of 5
यूनियन के कार्यकर्ताओं से बात करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली जाने से रोकने पर करीब आधे घंटे तक टोल प्लाजा पर हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस ने यूनियन के कार्यकर्ताओं को गाड़ी सहित वापस भेज दिया।