फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांडः 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 06 Dec 2020 11:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़ क्षेत्र के सोन के नगला गांव में आठ नवंबर को ट्रैक्टर से कुचलकर सिपाही सोनू चौधरी की हत्या में शामिल 25 हजार के इनामी वकील पुत्र बहादुर सिंह निवासी खरगपुर, राजस्थान को खेरागढ़ पुलिस ने शुक्रवार की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध असलाह और कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन

2 of 5
मृतक सिपाही सोनू चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी हंसराज भदौरिया के मुताबिक सिपाही हत्याकांड में शामिल आरोपी के बाइक से सरेंधी होकर दूल्हे खां की ओर जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की, तो नगला दूल्हे खां के समीप मुठभेड़ में आरोपी वकील पुत्र बहादुर सिंह निवासी खरगपुर थाना कौलारी, धौलपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। वह 25 हजार रुपये का इनामी भी था।
विज्ञापन

3 of 5
मृतक सिपाही सोनू चौधरी का फाइल फोटो और मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी के अलावा प्रदीप कुमार सर्विलांस टीम, आदेश त्रिपाठी, राजकुमार, करनवीर, अजीत कुमार, विवेक कुमार, दीपक कुमार, रामकुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार शामिल थे। 
 

4 of 5
शहीद सिपाही सोनू चौधरी को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़ में पहले भी हुआ था हमला
पांच जून 2019 को खेरागढ़ के ही गांव बुरहरा में खनन करने वालों की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। फायरिंग में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हमलावर मौके से भाग गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांडः वारदातस्थल पर पहुंचे आईजी ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
पहले भी हुए हैं हमले
- 24 जुलाई 2020: थाना फतेहाबाद में पुलिस ने खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। पांच लोगों ने पुलिस पर हमला बोला। गिरफ्तार किए गए।
- 14 जुलाई 2020: कसबा किरावली में खनन माफिया ने सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाया। सिपाही राघवेंद्र घायल हुआ।
- 06 जुलाई 2020: थाना फतेहाबाद के गांव लालपुरा के पास पुलिस पर हमला। पुलिसकर्मी घायल हो गए।
- 19 दिसंबर 2019 : थाना सिकंदरा में सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश।
- 03 नवंबर 2019 : थाना इरादतनगर में खनन माफिया ने एसआई निशामक त्यागी को गोली मारी।
- 18 अक्तूबर 2019 : थाना खेरागढ़ के रूधऊ गांव में दो सिपाहियों पर हमला कर फरार हुए आरोपी।
- 05 जून 2019 : थाना खेरागढ़ के गांव बुरहरा में माफिया के गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला बोला। फायरिंग में चार पुलिसकर्मी घायल हुए।
- 17 फरवरी 2019 : फतेहाबाद के बीलपुरा में वन्यकर्मियों पर हमला। मुकदमा दर्ज कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें