आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एनएस मेडिकल कॉलेज) में एक बार फिर शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर 'बीमार' सरकारी व्यव्यथा की है। यहां तीमारदार को कंधे पर ऑक्सीजन सिलिंडर रखकर मरीज को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 5
आया के साथ मरीज
- फोटो : अमर उजाला
बरहन क्षेत्र के नगला बेल निवासी ललिता टीबी विभाग में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने शुक्रवार को उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने के लिए नई आठ मंजिला इमारत भेज दिया। टीबी वार्ड से अल्ट्रासाउंड केंद्र की दूरी करीब पांच सौ मीटर है।
विज्ञापन
3 of 5
कंधे पर ऑक्सीजन सिलिंडर रखकर मरीज को लेकर जाता तीमारदार
- फोटो : अमर उजाला
मरीज के साथ आया थी, लेकिन अल्ट्रासाउंड सेंटर तक जाने के लिए स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया गया। ऐसे में मरीज के परिजन रामबाबू कंधे पर ही ऑक्सीजन सिलिंडर को रखकर चलने लगे।
4 of 5
ईंट मारकर ऑक्सीजन सिलिंडर ठीक करती आया
- फोटो : रामेश्वर दास (अमर उजाला)
रास्ते में सिलिंडर की ऑक्सीजन कम हो गई थी, साथ में आई आया ने ईंट मारकर सेट किया। सरकारी मेडिकल कॉलेज की यह तस्वीर कैमरे में कैद हो गई। जब जिम्मेदार से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मालूम करता हूं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने कहा कि सभी वार्ड, ओपीडी में स्ट्रेचर दिए गए हैं। मरीज को क्यों नहीं मिला, इसका पता कराता हूं। जिन विभागों में अल्ट्रासाउंड मशीन है, उनको वहीं सुविधा मिलेगी, शनिवार को ऑर्डर जारी करता हूं।