फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा हादसाः शाम चार बजे चले थे, 12 बजे आगरा रुके और नींद में हो गया ये सब

Fri, 11 Aug 2017 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मलपुरा में पथौली नहर पर हुई दो बसों की भिड़ंत में चश्मदीदों ने घटना की भयावहता बयां की। घायलों को हर वो लम्हा याद है जिसने भगवान के दर पर ले जा रहे उनके सफर को हास्पिटल पर लाकर खत्म कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद आगरा में एसएन मेडिकल कालेज लाए गए घायलों ने बताया कि उनकी बस से 52 लोग राजस्‍थान के गोगाजी मंदिर जाने के लिए निकले थे। गुरुवार शाम चार बजे बस औरेया से चली। 
विज्ञापन

3 of 7
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
रात में करीब 12 बजे आगरा आकर ड्राइवर ने बस को रोका और सभी यात्रियों ने कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद हम लोग फिर से बस में सवार हुए और अब सफर राजस्‍थान पहुंच कर ही पूरा होने की सोचकर अधिकतर लोग सो गए।

4 of 7
हादसा - फोटो : अमर उजाला
सभी यात्री नींद में ही थे कि अचानक जोरदार धमाका हुआ और बस में चीख पुकार मच गई। सभी या‌त्री बस से उतरकर एक दूसरे को बचाने में लग गए। 
 
विज्ञापन

5 of 7
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
घायलों का कहना है कि राजस्‍थान रोडवेज का बस चालक नशे में था और उसका परिचालक सो रहा था। रोडवेज बस उनकी बस की तरफ आई और हादसा हो गया। 
विज्ञापन

6 of 7
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
घायलों का कहना है कि हमें तो होश ही नहीं रहा। जब चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उन्होंने एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नही आई। इसके बाद पुलिस जीप से दो घंटे बाद घायल अस्पताल लाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
वहीं आगरा की संस्‍था 'हेल्प आगरा' के दुर्घटना वाहन से चार घायल और एक शव को एसएन मेडिकल कालेज लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें