फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पहले पत्नी और बेटी, फिर माता-पिता को मारा... कमल ने बताया किसे कैसे मार डाला? बीवी की इस बात पर भड़का था

Wed, 21 Jan 2026 02:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

यूपी के एटा में परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने वाले आरोपी कमल के सिर पर खून सवार था। उसने पहले पत्नी और बेटी को मारा। इसके बाद माता-पिता की हत्या की। आरोपी ने खून से सने हाथ और जूते धोकर सबूत मिटाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
1 of 13
etah murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के एटा जिले में हत्या के आरोपी कमल के सिर पर खून सवार हुआ तो पहली शिकार पत्नी बनी और आखिर में पिता की हत्या की। खून से सने हाथ और जूते धोकर सबूत मिटाने की कोशिश की। इसके बाद घर से बाहर निकल गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी कमल ने बताया कि ज्योति की शादी के लिए सामान की खरीदारी के लिए लड़के वालों को चार लाख रुपये भेजने थे। उसने अपने बहनोई बलिस्टर सिंह से कहा था। 

उन्होंने 8-10 दिन में रुपयों के इंतजाम की बात कही थी। सोमवर दोपहर जब वह घर खाना खाने पहुंचा तो रुपयों के इंतजाम को लेकर पत्नी ने पूछा। उसने बताया कि फिलहाल इंतजाम नहीं हुआ है। एक दो दिन में रुपये उन लोगों के खाते में डाल दूंगा। 
विज्ञापन

2 of 13
घटना के बाद घर में भावुक हालत में मृत गंगा सिंह के दामाद बालिस्टर सिंह (बीच में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर पत्नी भला-बुरा कहते हुए गाली-गलौज करने लगी। इस पर कमल को गुस्सा आ गया। उसने पत्नी का गला दबाते हुए धक्का देकर बेड पर गिरा दिया और छत से सीमेंट की ईंट उठाकर पत्नी के चेहरे पर वार कर उसे घायल कर दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 13
मृतका रत्ना देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आवाज सुनकर छोटी बेटी ज्योति मां को बचाने पहुंची और पिता से कहा तू हमारे लिए मर गया है। इस पर कमल ने उसे भी ईंट मारकर घायल कर दिया। वह लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ी।

 

4 of 13
मृतका श्यामा देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चीखें सुनकर जब मां श्यामा देवी ऊपर छत पर आईं और कमल को भला-बुरा कहने लगीं तो उनके ऊपर भी हमला कर दिया। ईंट से उनका भी मुंह कुचलकर मरा समझकर छोड़ दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 13
मृतक गंगा सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर नीचे आकर पिता को देखा जो कैंसर रोग से पीड़ित होने की वजह से बिस्तर पर पड़े थे और गाली-गलौज कर रहे थे तो कमल ने उनकी कनपटी पर भी ईंट मारकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

6 of 13
etah murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दवा कारोबारी ही निकला माता-पिता पत्नी और बेटी का कातिल, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव नगला प्रेमी में दवा कारोबारी कमल सिंह ने ही बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बेटी की ईंट से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छोटी बेटी ज्योति की शादी के लिए चार लाख रुपये का इंतजाम नहीं होने से कमल परेशान था। सोमवार दोपहर इसी बात पर पत्नी रत्ना देवी से उसका विवाद हुआ, जिसके बाद उसने एक-एक कर चारों की हत्या की। 
विज्ञापन

7 of 13
मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाती निजी एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घटना के समय घर के अंदर और बाहर किसी अन्य व्यक्ति की आवाजाही नहीं पाई गई। मृतक गंगा सिंह शाक्य का बेटा कमल सिंह ही आता-जाता दिखा। 

8 of 13
रास्ते में सूंघकर हत्यारो का पता लगाने का प्रयास करता खोजी कुत्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 फरवरी को होनी थी ज्योति की शादी
शक के आधार पर जब जांच की गई तो उसके कपड़ों और जूतों पर खून के निशान मिले। मृतका ज्योति के मोबाइल फोन से आखिरी चैटिंग का समय सामने आया। इससे घटना का समय भी स्पष्ट हो गया। डीआईजी के अनुसार, पूछताछ में कमल सिंह ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि छोटी बेटी ज्योति की शादी 10 फरवरी को होनी थी। 

9 of 13
घटना के बाद घर पहुंची तो हालात देखकर फफक-फफक कर रो पड़ी लक्ष्मी को चुप कराती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी से हुआ था विवाद
इसके लिए लड़का पक्ष को चार लाख रुपये देने थे। सोमवार दोपहर वह खाना खाने घर आया था। इस दौरान रुपयों की व्यवस्था न हो पाने पर पत्नी से विवाद हुआ। पत्नी ने काफी कुछ सुनाया और गाली-गलौज की। 
 

10 of 13
घर के बाहर बदहवाश हालत में बैठा देवांश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईंट से हमला कर चारों को मार डाला
इस पर आवेश में आकर कमल ने छत पर पड़ी इंटरलॉकिंग ईंट से पहले पत्नी, फिर बेटी और उसके बाद मां के सिर व चेहरे पर ईंट से प्रहार किए। बाद में नीचे आकर पिता पर भी ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

11 of 13
घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करते एएसपी श्वेताभ पांडेय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
गांव नगला प्रेमी में सोमवार दोपहर करीब 2:35 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में कई लोगों की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही पहले एएसपी श्वेताभ पांडेय पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। घर के अंदर भूतल पर गंगा सिंह शाक्य (70) जबकि पहली मंजिल पर उनकी पुत्रवधू रत्ना देवी (40), पौत्री ज्योति (23) के शव पड़े हुए थे। 
 

12 of 13
मृतका ज्योति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, गंगा सिंह की पत्नी श्यामा देवी (65) गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा गया, जहां 10 मिनट बाद उनकी भी मौत हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी आलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी व एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पूरी स्थिति साफ हो गई।
विज्ञापन

13 of 13
4 लोगों की हत्या के बाद नगला प्रेमी में उमड़ा लोगों का हुजूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सनसनीखेज चार हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है। अब चार विवेचकों की एक विशेष जांच टीम बनाई गई हैं। इसमें एक क्षेत्राधिकारी व तीन अन्य जांच अधिकारी रहेंगे। बड़ी विवेचना है तो गहनता के साथ जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द से जल्द चार्जशीट लगाने का प्रयास रहेगा।-प्रभाकर चौधरी, डीआईजी, अलीगढ़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें