कौन बनेगा करोड़पति गेम शो में ताज नगरी के अनुज अग्रवाल का सफर मंगलवार को समाप्त हो गया। 12.50 लाख रुपये के सवाल का गलत जवाब देने के चलते वह तीन लाख बीस हजार रुपये ही जीत सके। अमर उजाला से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लाइफलाइन बचाते हुए गेम को आगे बढ़ाना चाहते थे। इस सीजन की पहली करोड़पति आगरा की हिमानी बुंदेला के बाद अनुज हॉट सीट तक पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने पांच हजार रुये जीते थे और गेम का अगला एपिसोड बुधवार रात 9:00 बजे शुरू हुआ। अनुज से बिग बी ने तीन लाख बीस हजार रुपये का सवाल पूछा कि इनमें से किस प्रधानमंत्री का जन्म वर्तमान प्रयागराज में नहीं हुआ था इसके जवाब में उन्होंने लाइफ से लेते हुए सही जवाब चंद्रशेखर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
केबीसी: अमिताभ बच्चन के सामने बैठे आगरा के अनुज
- फोटो : अमर उजाला
अनुज अग्रवाल ने तीन लाइफ लाइन खोकर छह लाख चालीस हजार रुपये जीत लिए थे पर 12.50 लाख के लिए उनसे पूछा गया था कि 1916 में जब लखनऊ समझौता हुआ था, मोहम्मद अली जिन्ना ने मुस्लिम लीग का प्रथम युद्ध किया था। कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किसने किया था, जिसका सही जवाब था बाल गंगाधर तिलक लेकिन अनुज ने गलत उत्तर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
केबीसी में दिखेंगे आगरा के अनुज अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
मां के सपने को किया साकार
अनुज ने कहा कि वे हॉट सीट तक पहुंच गए यही बड़ी बात है। अपनी मां के सपने को साकार किया। उन्होंने यह बात शो के दौरान बताई कि हाल ही में उनकी मां का स्वर्गवास हो गया था।
4 of 5
अनुज अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
किया गया सम्मान
बुधवार को अगर बंधु समन्वय समिति ने अनुज के घर जाकर उनका सम्मान भी किया इस दौरान पार्षद अमित वाला बीके अग्रवाल संतोष कुमार गोयल डॉ अशोक अग्रवाल रमन अग्रवाल दिनेश चंद्र कुमार थे।
बल्केश्वर निवासी अनुज अग्रवाल पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और एक मल्टी-नेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। अनुज ने अपनी स्कूलिंग, सेंट एंड्रूज स्कूल और इंजीनियरिंग, हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मथुरा से पूरी की है। अनुज ने अपनी एप्स खास तौर पर चाइनीज एप अल्टरनेटिव से देश वासियों की जासूसी कर रहीं चीनी एप्स से छुटकारा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।