फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फुटपाथ पर 30 फीट तक कब्जा, सड़कों पर भीड़; आगरा के यमुनापार में अतिक्रमण से बिगड़े हालात

Mon, 22 Jun 2026 11:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के यमुनापार क्षेत्र में फुटपाथों और नालों पर बढ़ते अतिक्रमण से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सड़क पर चलने को मजबूर हैं, जबकि जाम और बरसात में जलभराव का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
यमुनापार में अतिक्रमण से बिगड़े हालात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के यमुनापार क्षेत्र में अतिक्रमण अब केवल जाम का कारण नहीं बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन गया है। रामबाग चौराहा, 100 मार्ग टेढ़ी बगिया से लेकर कालिंदी विहार तक फुटपाथों पर स्थायी कब्जे हो चुके हैं। दुकानों के बाहर 30 से 40 फीट तक सामान सजने से पैदल चलने वालों के लिए रास्ता नहीं बचा है।

ट्रांस यमुना फेज प्रथम में कहीं निर्माण सामग्री रखी गई है तो कहीं शेड डालकर दुकानों का विस्तार कर लिया गया है। कई स्थानों पर फुटपाथ पूरी तरह गायब हो चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वाले लोगों को हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। अतिक्रमण का असर केवल यातायात पर ही नहीं पड़ रहा बल्कि नालों की सफाई भी प्रभावित हो रही है। नगर निगम और पुलिस भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
यमुनापार में अतिक्रमण से बिगड़े हालात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई स्थानों पर नालों के ऊपर स्थायी निर्माण और कब्जे होने से नगर निगम को सफाई कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में यही स्थिति जलभराव का कारण भी बनती है। टेढ़ी बगिया तिराहा के हाथरस मार्ग, जलेसर मार्ग और कालिंदी विहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। यहां सड़क पर खड़े ऑटो, रेहड़ी और ठेलों के कारण सुबह और शाम जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
यमुनापार में अतिक्रमण से बिगड़े हालात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोडवेज डिपो और आंबेडकर प्रतिमा के आसपास सड़क किनारे लगी सब्जी और फल विक्रेताओं की ठेलों से भारी वाहनों के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न होती है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम और अन्य विभाग समय-समय पर अभियान तो चलाते हैं, लेकिन कार्रवाई के कुछ घंटे बाद ही अतिक्रमण फिर पहले जैसी स्थिति में लौट आता है। लोगों ने फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए वैकल्पिक स्थान तय करने की मांग की है।

 

4 of 6
यमुनापार में अतिक्रमण से बिगड़े हालात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय निवासी उदय रतन ने बताया कि अभी हाल में ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज प्रथम, टेढ़ी बगिया के हाथरस मार्ग, जलेसर मार्ग, 100 फीट मार्ग पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। कार्रवाई के दौरान कई अवैध कब्जे हटाए गए थे, लेकिन नियमित निगरानी न होने से स्थिति फिर पहले जैसी हो गई।
 
विज्ञापन

5 of 6
यमुनापार में अतिक्रमण से बिगड़े हालात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय निवासी जय कुमार का कहना है कि 100 फीट मार्ग के फुटपाथों पर कब्जे के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सड़क पर चलना पड़ता है। भारी वाहनों के दबाव वाले इस मार्ग पर दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। वहीं स्थानीय निवासी बीआर भोंसले ने बताया कि कई स्थानों पर नालों के ऊपर अतिक्रमण होने से सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अस्पताल रामबाग पर लगा जाम। स्रोत- संवाद
स्थानीय निवासी विवेक कुमार ने बताया कि सैटलाइट बस डिपो के सामने, जलेसर रोड व आसपास सड़क किनारे बड़ी संख्या में सब्जी और फल विक्रेताओं की ठेलें खड़ी रहती हैं। इससे भारी वाहनों के गुजरने के दौरान कई बार यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें