फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दो घंटे में अतिक्रमण मुक्त कराया 'आगरा का दिल', भाजपा नेता के होटल के बाहर नजर बचाई

Mon, 13 Aug 2018 05:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा नेता के होटल के बाहर से गुजरते अफसर - फोटो : अमर उजाला
आगरा का दिल कहे जाने वाली एमजी रोड को पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो घंटे में ही अतिक्रमण से मुक्त करा दिया। एसएसपी अमित पाठक खुद पूरे अभियान में शामिल रहे। हैरत की बात यह कि इस कार्रवाई के दौरान भाजपा नेता के होटल के बाहर अतिक्रमण पर किसी की भी नजर नहीं गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सामने से गुजर गए। 
विज्ञापन

तस्वीरें: दो घंटे में अतिक्रमण मुक्त कराया 'आगरा का दिल', भाजपा नेता के होटल के बाहर नजर बचाई

2 of 6
बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
प्रतापपुरा से भगवान टाकीज तक बुलडोजर चला। अवैध पार्किंग, होर्डिंग और ठेल ढकेल को हटवा दिया गया। जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस के आगे कोई बोल नहीं सका। एमजी रोड के फुटपाथ का हाल ही में सौंदर्यीकरण किया गया है। इसके बावजूद कई जगह पर ठेल लगाकर तो कहीं पर वाहनों की पार्किंग बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया। इसके अलावा भी दुकानों और शोरूम के बाहर अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: दो घंटे में अतिक्रमण मुक्त कराया 'आगरा का दिल', भाजपा नेता के होटल के बाहर नजर बचाई

3 of 6
बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
धाकरान, सेंट जोंस चौराहा, राजामंडी, प्रतापपुरा, भगवान टाकीज सभी जगह अतिक्रमण था। दो दिन पहले एसएसपी अमित पाठक ने सभी थानों की पुलिस को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसमें अन्य विभाग का सहयोग भी लेने को कहा था। शनिवार दोपहर 12 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत हुई, इसमें एसएसपी अमित पाठक सहित अन्य अधिकारी और टीम शामिल रहीं।

तस्वीरें: दो घंटे में अतिक्रमण मुक्त कराया 'आगरा का दिल', भाजपा नेता के होटल के बाहर नजर बचाई

4 of 6
बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
प्रतापपुरा में दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया। साईं का तकिया में ऑटो मोबाइल कंपनी के शोरूम के बाहर से बुलडोजर चला। वहीं डीएम आवास के सामने कपड़ा शोरूम के बाहर वाहनों की पार्किंग हटवाई गई। दुकान के आगे किया फर्श जेसीबी से तोड़ दिया गया। आगरा कॉलेज के सामने कार शोरूम के बाहर से अवैध पार्किंग में खड़े वाहन हटवाए गए। हरीपर्वत पर यहां सूरसदन के सामने दीवानी से भी ठेल, खोखे हटवा दिए गए। पार्किंग भी हटा दी गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: दो घंटे में अतिक्रमण मुक्त कराया 'आगरा का दिल', भाजपा नेता के होटल के बाहर नजर बचाई

5 of 6
बुलडोजर से ढहाया अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
एमजी रोड के धाकरान पर भाजपा के शहर अध्यक्ष विजय शिवहरे का मोती पैलेस होटल है। पुलिस ने होटल से पहले एक बीयर शॉप की चेकिंग की। बीयर शॉप की दुकान की पहली मंजिल पर जाने के लिए बनी लोहे की अस्थायी सीढ़ी को जेसीबी से तुड़वा दिया। वाहनों को भी हटवाया। इसके बाद अधिकारी पैदल आगे बढ़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: दो घंटे में अतिक्रमण मुक्त कराया 'आगरा का दिल', भाजपा नेता के होटल के बाहर नजर बचाई

6 of 6
अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान अफसर - फोटो : अमर उजाला
इस बीच भाजपा नेता के होटल के बाहर भी वाहनों की पार्किंग की गई थी। मगर, अधिकारियों ने पार्किंग को देखा तक नहीं। आगे बढ़ते चले गए। होटल के कर्मचारी भी बेफिक्र नजर आए। इसके आगे पुलिस ने हलवाई को गंदगी फैलाने पर कार्रवाई की बात कही। इससे आगे भी एक शोरूम के बाहर फुटपाथ पर फर्श बनाकर किए गए निर्माण को तुड़वा दिया था। इस कार्रवाई पर एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि एमजी रोड से शुरुआत की गई है। इसी तरह अन्य सड़कों को भी अभियान चलाकर अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें