फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी प्रशंसा दिवस 2024: हाथियों के सम्मान में 'जंबो' फ्रूट फीस्ट, यहां मनाया गया ये शानदार उत्सव

Sat, 21 Sep 2024 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
Elephant Appreciation Day 2024 - फोटो : wild life sos
Elephant Appreciation Day 2024: हर साल 22 सितंबर को हाथी प्रशंसा दिवस मनाया जाता है, जो इन शानदार जानवरों को स्वीकार करने, उन्हें संजोने एवं उनके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। हाथी भी प्रकृति का एक अभिन्न अंग हैं। इस अवसर पर वाइल्डलाइफ एसओएस ने वैश्विक कार्यक्रम 'ऐली अर्थ वॉक' और मथुरा में अपने हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में रह रहे हाथियों के लिए एक भव्य फलों की दावत आयोजित की।

हाथी प्रशंसा दिवस पर, वाइल्डलाइफ एसओएस अपने वर्चुअल कार्यक्रम 'ऐली अर्थ वॉक' की शुरुआत कर रहा है। यह पहल 20 सितंबर को शुरू होगी और 7 अक्टूबर, 2024 तक चलेगी। 'ऐली अर्थ वॉक' प्रतिभागियों को हाथियों की सवारी के खिलाफ वकालत करते हुए चलने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे उनके पैरों की तकलीफों को कम किया जा सके और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके। इस आयोजन का उद्देश्य वाइल्डलाइफ एसओएस में बचाए गए हाथियों के लिए धन जुटाना है। सभी उम्र के लोगों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और चूंकि यह एक वर्चुअल दौड़ है, इसलिए यह आयोजन प्रतिभागियों को दुनिया भर के वन्यजीव समर्थकों के साथ जुड़ने का मौका देता है।
विज्ञापन

2 of 5
Elephant Appreciation Day 2024 - फोटो : wild life sos
इस विशेष अवसर को चिह्नित करने के लिए, एनजीओ की टीम ने मथुरा में हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र, जो बचाए गए हाथियों के लिए एक अभयारण्य है, उसमें रह रहे अपने निवासी हाथियों के लिए एक विशाल फलों की दावत का भी आयोजन किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Elephant Appreciation Day 2024 - फोटो : wild life sos
पूरे झुंड में मादा हथनी एम्मा, माया, फूलकली, चंचल, बिजली और लक्ष्मी और नर हाथी संजय और सूरज शामिल थे, जिन्होंने 'जंबो' फलों की दावत खाई। तरबूज, पपीता, गन्ना, केले और कद्दू का भव्य वितरण स्थानीय हाथियों के लिए एक आनंददायक उपहार था, जिससे उनका दिन और भी खास हो गया।
 

4 of 5
Elephant Appreciation Day 2024 - फोटो : wild life sos
वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा कि इन सभी हाथियों को एक दर्दनाक अतीत से बचाया गया है और अब वे हमारी दीर्घकालिक देखभाल में हैं। इन हाथियों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों ने हाथियों के लिए इतना भव्य फल भोज तैयार करने में बहुत समय और कड़ी मेहनत की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Elephant Appreciation Day 2024 - फोटो : wild life sos
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि एलिफेंट अर्थ वॉक के पीछे मुख्य विचारों में से एक है कि सभी मार्गों पर जंगली जानवरों का भी समान अधिकार है। हाथी पूरे विश्व में मौजूद सबसे बड़ा जानवर है, इसलिए उनका इस अधिकार पर निश्चित रूप से दावा है। एली अर्थ वॉक पहल उस अधिकार के बारे में अधिक जागरूकता फैलाने का हमारा तरीका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें