आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे एक बार फिर खून से लाल हो गया। फतेहाबाद क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में कार सवार आठ युवकों की मौत हो गई। ये सभी युवक शिक्षक बनने का सपना लेकर आगरा आ रहे थे, जिसे हादसे ने तोड़ दिया। तीन सौ किलोमीटर से ज्यादा का सफर कार से तय कर लिया, लेकिन मंजिल से महज 15 किलोमीटर पहले उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में सभी आठ युवकों की जान चली गई।
विज्ञापन
2 of 5
इसी ट्रक से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों की रूप कांप गई। हादसे से क्षतिग्रस्त हुई एर्टिगा कार में सभी युवक बुरी तरह फंस गए, जब तक लोग उन्हें निकाल पाते, तब तक छह युवक की मौत हो गई। दोनों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। सभी युवक जौनपुर और आजमगढ़ के रहने वाले थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। वे लोग शाम तक आगरा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
क्रेन से क्षतिग्रस्त कार हटवाते एक्सप्रेसवे के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
इन युवकों की हुई मौत
- सदाफल यादव पुत्र राम सिंह यादव निवासी देव रायपुर, बदलापुर, जौनपुर।
- कमलेश यादव पुत्र संवाद लाल यादव निवासी ओइया, पूराइन, जौनपुर।
- कमलेश कुमार पांडे पुत्र बाबूराम पांडे निवासी मकान नंबर 34, बाग बहार, थाना पवई, आजमगढ़।
- अखिलेश यादव पुत्र तुलसी प्रसाद यादव निवासी घाटी, जौनपुर।
- राजेश यादव पुत्र संतोष यादव चिद्दी पुर, थाना सराय ख्वाजा, जौनपुर।
- राकेश पुत्र उमाशंकर निवासी ओइया, पुराइना, जौनपुर।
- नागेश यादव निवासी चिद्दी पुर, जौनपुर।
- अनिल कुमार पुत्र राम अवध निवासी अभी उपलब्ध नहीं।
4 of 5
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में मरने वाले युवक नेट पीएचडी कर चुके थे। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में शिक्षक के लिए इंटरव्यू देने एर्टिगा कार से आगरा आ रहे थे। बताया जाता है कि एर्टिगा कार सदाफल यादव चला रहा था। कार की रफ्तार तेज थी। सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर नंबर 37.2 के समीप इनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर के बाद कार और ट्रक के टायर फट गए।
एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौत से कार में फंसे सभी आठ युवकों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला। इनमें छह युवकों की मौत हो चुकी थी। दो लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। पुलिस ने गाड़ी में मिले पहचान पत्रों के आधार पर मृतकों की पहचान की। इसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया।