भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक जगन प्रसाद गर्ग का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। विधायक गर्ग उत्तर
विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन
2 of 5
श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक के निधन की सूचना मिली तो वे आगरा लौटे और जगन प्रसाद गर्ग के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
3 of 5
भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने कराया मुंडन
- फोटो : अमर उजाला
विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु के बाद मुंडन संस्कार कराया था। उनका कहना था कि अटल बिहारी वाजपेयी उनके राजनीतिक पिता थे।
4 of 5
मुख्यमंत्री ने घर पहुंचकर जताईं संवेदनाएं
- फोटो : अमर उजाला
जगन प्रसाद गर्ग ने अपनी राजनीति जन सेवा के लिए समर्पित की थी। उन्होंने अपना डेयरी और होटल का कारोबार पुत्रों को सौंप दिया था। जगन प्रसाद की मौत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। पांच बार के विधायक की मृत्यु के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
परिवार को सांत्वना देने पहुंचे समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा उत्तर विधानसभा सीट से जगन प्रसाद गर्ग लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए थे। साल 2017 के चुनाव में उन्होंने करीब 85 हजार वोटों से जीत हासिल की थी। उनके निधन के बाद समर्थकों की भारी भीड़ आवास पर पहुंच गई।