आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संस्थान के खेल मैदान में आठ फीट लंबा अजगर पहुंच गया। सूचना पर वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस यूनिट ने अजगर को पकड़ा। कुछ घंटों के लिए निगरानी में रखने के बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।