फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल फितरः ब्रज में शांति और सौहार्द से मनाई गई, देखें तस्वीरें

Thu, 06 Jun 2019 08:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल पर नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : अमर उजाला
रोजेदारों का आखिरकार वो वक्त गया जिसका बेसब्री से इंतजार था। एक महीने के रोजे के बाद बुधवार को ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। सुलहकुल की नगरी में ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, शाही जामा मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

2 of 5
शाही जामा मस्जिद पर अदा की गई नमाज - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ईद उल फितर की नमाज ईदगाह और शाही जामा मस्जिद पर अदा की गई। ईदगाह पर शहर मुफ़्ती मतदूल खूबेब रूमी व जामा मस्जिद पर इरफानुल्लाह निजामी ने नमाज अदा करवाई। शाही ईदगाह मस्जिद में हजारों नमाजियों ने ईद उल फितर की नमाज पढ़ी। नमाज के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अमले की मौजूदगी रही। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

3 of 5
ताज महल के अंदर शाही मस्जिद में ईद की नमाज अदा हुई - फोटो : अमर उजाला
ताज महल के अंदर शाही मस्जिद में ईद की नमाज अदा हुई। शाही मस्जिद में हजारों नमाजियों ने ईद उल फितर की नमाज पढ़ी। ताजमहल के बाहर और अंदर सुरक्षा व्यवस्था के रहे इंतजाम चाक चौबंद रहे। नमाज के बाद ताज महल के अंदर एक दूसरे को गले मिलकर लोगों ने दिली मुबारकबाद दी। वहीं सात से दस बजे तक ताजमहल में प्रवेश निशुल्क रहा।
 

4 of 5
फतेहपुर सीकरी में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में शांति व सौहार्द के साथ ईद का पर्व मनाया गया। सीकरी में शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा कर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। फतेहपुर सीकरी में पिछले दिनों काफी हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मथुरा में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
कान्हा की नगरी में भी शांति और सौहाद्र के साथ ईद की नमाज अदा की गई। हजारों लोगों ने यहां ईद की नमाज पढ़ी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे। ईद की नमाज के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान और अन्य स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें