फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2026: ताजमहल परिसर में अदा की गई नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ, तीन घंटे पर्यटकों को मिला निशुल्क प्रवेश

Thu, 28 May 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल की शाही मस्जिद में बकरीद पर मुस्लिम समाज ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। तीन घंटे के निशुल्क प्रवेश और सुहाने मौसम के कारण ताजमहल में बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
1 of 7
ताजमहल की मस्जिद में अदा की गई नमाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताजमहल की शाही मस्जिद में गुरुवार की सुबह बकरीद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर लोगों ने मुबारकबाद दी। इस दौरान ताजमहल में तीन घंटे तक निशुल्क प्रवेश रहा। नमाजियों के साथ पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिला। बकरीद पर सुबह-सुबह बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। सुहाना मौसम और निशुल्क प्रवेश होने के कारण ताजमहल का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।

ताजमहल के अलावा आगरा की प्रमुख मस्जिदों में खुदा की इबादत में हजारों सिर झुके। मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में बड़ी तादाद में लोगों ने नमाज अदा की। फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में भी सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व मनाया जा रहा है। बकरीद के पर्व पर आगरा मंडल के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ताजमहल की मस्जिद में अदा की गई नमाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बकरीद के अवसर पर ताजमहल में सुबह 7 से 10 बजे तक तीन घंटे प्रवेश निशुल्क रहा। ताजमहल में नमाज के दौरान ज्यादा भीड़ नजर आई। ताजगंज और आसपास के नमाजियों ने सुबह सात बजे से ही ताजमहल पहुंचना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 7
ताजमहल की मस्जिद में अदा की गई नमाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार के साथ पहुंचे कई 
नमाजियों ने पहले ताज का दीदार किया, फिर शाही मस्जिद में नमाज अदा की। खुदा की इबादत में हजारों सिर झुके और देश में अमन चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। सुबह सात से 10 बजे तक सभी देसी-विदेशी सैलानियों को स्मारक में निशुल्क प्रवेश मिला। 

4 of 7
फतेहपुर सीकरी में गूंजी ईद की तकबीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर सीकरी में गूंजी ईद की तकबीर
फतेहपुर सीकरी में बकरीद के मौके पर शाही जामा मस्जिद सहित कस्बा और देहात की मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।


 
विज्ञापन

5 of 7
बाह में बकरीद की नमाज पर दिखा भाईचारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाह में बकरीद की नमाज पर दिखा भाईचारा
बाह क्षेत्र में बकरीद के मौके पर ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद श्रद्धालुओं ने आपसी सौहार्द और फर्ज निभाने का संदेश देते हुए एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी।


 
विज्ञापन

6 of 7
फिरोजाबाद में ईद उल अजहा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद में ईद उल अजहा पर चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच अदा हुई नमाज
फिरोजाबाद में ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह और शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और घरों में जाकर कुर्बानी की रस्म निभाई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एटा में ईद की नमाज पर उठे हजारों हाथ, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटा में ईद की नमाज पर उठे हजारों हाथ, अमन-चैन और भाईचारे की दुआ 
एटा के जैथरा क्षेत्र में ईद उल अजहा के मौके पर सैकड़ों लोगों ने सामूहिक नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और सौहार्द की दुआ मांगी। पुलिस प्रशासन की कड़ी व्यवस्था के बीच त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें