फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: प्रधानाध्यापक पर हमले से पहले युवक की चौंकाने वाली हरकत, जमीन पर छुरा घिसकर पहले दी धार और फिर जो हुआ..., देखें तस्वीरें

Thu, 14 Jul 2022 02:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आरोपी युवक रात में प्रधानाध्यापक के घर के बाहर अपने दोस्त से अभद्र भाषा में बात कर रहा था। प्रधानाध्यापक ने जब विरोध किया तो आरोपी घर से छुरा ले आया।
विज्ञापन
1 of 5
छुरा लेकर आया युवक - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बरौली अहीर थाना ताजगंज क्षेत्र के शमशाबाद रोड स्थित श्यामो गांव में एक सनकी युवक की हरकत ने प्रधानाध्यापक के होश उड़ा दिए। घर के बाहर अपने दोस्त से सनकी युवक अभद्र भाषा में बात कर रहा था, जिसका प्रधानाध्यापक ने विरोध किया। इसी बात पर आग बबूला हुआ सनकी युवक घर से छुरा ले आया। छुरे को उसने पहले जमीन पर घिसकर धार दी और उसके बाद प्रधानाध्यापक पर हमला करने के लिए पीछे दौड़ा। पीड़ित ने बताया कि गनीमत ये रही कि उन्होंने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, जिसकी वजह से आरोपी घर में नहीं घुस सका।
  

यहां का है मामला

थाना ताजगंज क्षेत्र के शमशाबाद रोड स्थित श्यामो गांव के रहने वाले गोपाल ने बताया कि वह हाथरस जिले में एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। बुधवार रात उनके घर के बाहर गजेंद्र नामक युवक अपने अन्य साथी के साथ आपस में गाली गलौज कर रहा था, जब उससे मना किया, तो वह अपने घर से छुरा लेकर आया और फर्श पर उस छुरे को घिसने लगा और जान से मारने की नीयत से उनके घर में घुसने का प्रयास किया। 

 

विज्ञापन

2 of 5
जमीन पर छुरा घिसकर धार देता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को दी सूचना

गोपाल ने बताया कि घर के अंदर से ताला लगा होने के कारण वह घर में प्रवेश नहीं कर पाया। घटना की जानकारी उनकी बेटी ने रात में ही डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी युवक को रोकती महिला - फोटो : अमर उजाला

आरोपी के परिजनों ने नहीं खोला दरवाजा 

आरोपी के घर के बाहर पहुंची तो आरोपी के परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला। पीड़ित गोपाल का आरोप है गजेंद्र के घर वालों ने पुलिस के आने से पहले ही उसे छुपा दिया था।

4 of 5
हाथ में छुरा लेकर दिखाई दे रहा आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पीड़ित गोपाल ने  बृहस्पतिवार की सुबह सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद गोपाल उसकी पत्नी मां और तीन बच्चे दहशत में हैं। गोपाल का आरोप है छुरा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित कर सकता है। फिलहाल पीड़ित ने पुलिस से लिखित तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानाध्यापक के घर में घुसने का प्रयास करता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस 

 इस मामले में थाना प्रभारी ताजगंज भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें