फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक टावर पर चढ़ा: खड़े होकर गाने लगा- ये दुनिया ये महफिल... मेरे काम की नहीं

Tue, 04 Oct 2022 10:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
टावर के ऊपर खड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह क्षेत्र के बिजौली गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मंगलवार की शाम करीब चार बजे नशे में धुत युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। वह टावर के बिल्कुल ऊपर पहुंच गया और वहां खड़ा होकर हीर रांझा फिल्म का गाना ये दुनिया ये महफ़िल, मेरे काम की नहीं...जोर-जोर से गाने लगा। यह देख लोगों के होश उड़ गए। मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह टावर के ऊपर खड़ा होकर गाना गाता रहा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस किसी तरह समझाकर उसे नीचे उतार सकी। इसके बाद युवक के परिजनों ने राहत की सांस ली। 

मां-बेटों की हत्या का खुलासा: तीसरा पति निकला कातिल, 11 माह पूर्व यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंके थे तीनों के शव
विज्ञापन

2 of 5
टावर के ऊपर खड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी गुड्डू (40) गाड़ी चालक है। वह शराब पीने का आदी है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे वह नशे में धुत होकर आया और मोबाइल की टावर पर चढ़ गया। 
विज्ञापन

3 of 5
टावर के ऊपर खड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
युवक पर लोगों की नजर तब पड़ी, जब वह टावर के ऊपर खड़े होकर जोर-जोर से गाना गाने लगा। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। युवक परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 
 
#Tower #drunkenman #Agra
आगरा के बाह क्षेत्र के बिजौली गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मंगलवार की शाम करीब चार बजे नशे में धुत युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। वह टावर के बिल्कुल ऊपर पहुंच गया और वहां खड़ा होकर हीर रांझा फिल्म का गाना ये दुनिया ये महफ़िल, मेरे काम की नहीं...जोर-जोर से गाने लगा। यह देख लोगों के होश उड़ गए। मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह टावर के ऊपर खड़ा होकर गाना गाता रहा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस किसी तरह समझाकर उसे नीचे उतार सकी। इसके बाद युवक के परिजनों ने राहत की सांस ली।

4 of 5
टावर के ऊपर खड़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत देख कुछ नहीं कर सके। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने उसे समझाकर किसी तरह नीचे उतारा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टावर के पास ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। फिर घर से परिजन को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक नशे में था। उसे समझा दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें