फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का कारोबार: पुलिस रडार पर 50 और दवा कारोबारी, तस्करों के मोबाइल में मिले नंबर

Fri, 25 Dec 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
तस्करों के गोदामों से बरामद हुईं नशे की दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन के भीतर सात तस्करों की गिरफ्तारी और साढ़े पांच करोड़ की दवाइयों की बरामदगी के बाद पुलिस के रडार पर 50 और दवा कारोबारी आ गए हैं। इनके बारे में जानकारी गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में मिले हैं। तस्करों के मोबाइल में इनके नंबर और बातचीत का रिकॉर्ड मिला है। तस्करों के घरों से इनकी फर्म के बिल मिले हैं। शक है कि ये नशे की दवाइयों और गर्भपात किटों को खरीदने और बेचने का कम करते हैं। तस्करों की तरह इन्होंने भी दिखावे के लिए दवा की फर्म खोल रखी हैं, असली काम तस्करी का ही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नशे की दवाओं के अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अब तक सूर्यकांत, अमन गुप्ता, संजीव गुप्ता, नरेंद्र कुमार उर्फ नंदू, मन्नत करीरा और धीरज रघुनानी को गिरफ्तार किया है। इनमें अमन और मन्नत से पूछताछ में अहम जानकारियां मिलीं हैं। अमन फरार चल रहे अंतरराज्जीय तस्कर पंकज गुप्ता का बेटा है। मन्नत तस्कर अनिल सिंधी की पत्नी है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि तस्करों से पूछताछ के अलावा पंजाब पुलिस से भी आगरा गैंग और जयपुरिया गैंग के बारे में जानकारी मिली हैं।
विज्ञापन

3 of 6
तस्करों के गोदामों से बरामद हुईं नशे की दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
आगरा गैंग को विक्की और कपिल अरोड़ा चलाते हैं। जयपुरिया गैंग का सरगना अब पंकज गुप्ता है। पहले प्रमोद जयपुरिया था। ये दोनों गिरोह पंजाब, दिल्ली, हरियाणा सहित नौ राज्यों में दवाओं की तस्करी कर रहे थे। तस्करी के लिए पूरा रैकेट तैयार किया। फर्जी बिल बनाने से लेकर ट्रांसपोर्टेशन तक के लिए फर्जी फर्म तैयार कीं। इसमें कई और लोग शामिल रहे। उन सबकी सूची बनाई गई है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Agra: नशे की दवा का कारोबार: सरकारी दवाओं भी बेच रहा था पंकज, 'बिल' ने किए अहम खुलासे

 

4 of 6
पुलिस हिरासत में नशे की दवाओं के तस्कर - फोटो : अमर उजाला
पंकज की तलाश में दिल्ली गई टीम
पंकज गुप्ता के दिल्ली में कई ठिकानों का पता चला है। उसकी तलाश में एक टीम दिल्ली भेजी गई है। उसकी पत्नी रीता गुप्ता, बेटी आकांक्षा और श्रुति भी फरार हैं। पुलिस को कानपुर के लाल बंगला निवासी सरदार हरप्रीत सिंह, अनिल और धीरज, आगरा के काला महल निवासी अनिल द्वारिका की भी तलाश है।
विज्ञापन

5 of 6
दवाओं की जांच करते एनसीबी अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सात तस्करों की संपत्ति की जांच शुरू
पुलिस ने आगरा गैंग के विक्की और कपिल अरोड़ा, जयपुरिया गैंग के पंकज गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, अनिल सिंधी, संजीव गुप्ता, धीरज रघुनानी की संपत्ति की जांच शुरु कर दी है। एसएसपी का कहना है कि इन सभी पर चार्जशीट के बाद गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(एक) के तहत इनकी अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी बबलू कुमार, आगरा - फोटो : अमर उजाला
जयपुरिया गैंग भी ड्रग माफिया घोषित होगा 
एसएसपी ने बताया कि आगरा गैंग के विक्की और कपिल को ड्रग माफिया घोषित करने के बाद अब यही कार्रवाई जयपुरिया गैंग पर की जाएगी। पंकज गुप्ता, अनिल सिंधी, संजीव गुप्ता, धीरज रघुनानी इसी गिरोह के हैं। पंजाब पुलिस ने भी इनके बारे में रिपोर्ट भेजी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें