आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को तीन दिवसीय युवोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री सुरेश राणा ने खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में किया। पहले दिन जेपी सभागार के साथ सेठ पद्मचंद जैन संस्थान, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज व दाऊदयाल व्यावसायिक संस्थान में शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य, विचार गोष्ठ, पोस्टर मेकिंग, निबंध आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में संस्कृति, कला व साहित्य के रंग भरे।
विज्ञापन
2 of 7
युवोत्सव में बोलते अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि ने कहा कि ये देश युवाओं का है। कविता की लाइनें सुनाई-‘...उस ओर जमाना चलता है, जिस ओर जवानी चलती है।’ उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने बचपन में नरेंद्र के रूप में जो सपना देखा था, उसी को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करने में लगे हैं। कोरोना काल में भारत ने अमेरिका सहित अन्य देशों को दवाएं भेजी हैं। विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवोत्सव के माध्यम से युवाओं में रीति-नीति का प्रवाह होगा। युवा योग को अपनाएं सीखने की क्षमता बढ़ जाएगी। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि युवोत्सव से युवाओं में ऊर्जा का संचार होगा और उन्हें संस्कार मिलेंगे। डॉ. मोहम्मद अरशद, डॉ. मो. हुसैन, डॉ. विजय शर्मा, पुरुषोत्त मयूरा, डॉ. रजनीश अग्निहोत्री, डॉ. अवनीश कुमार, डॉ. स्वाती माथुर, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. श्वेता चौधरी, डॉ. दिनेश पचौरी, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. रुचिरा प्रसाद, डॉ. उदिता तिवारी, डॉ. मोनिका अस्थाना, डॉ. अंकुर गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाएं संभाली।
विज्ञापन
3 of 7
युवोत्सव कार्यक्रम में दीप जलाते अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय की गरिमा लौटानी है: कुलपति
कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने कहा कि कोरोना काल में युवोत्सव का आयोजन कराना आनंद का विषय है। वैक्सीन आने से उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विश्वविद्यालय को गरिमा लौटाना है, 20 वर्ष से यह ब्लैक जोन में घूम रहे थे। अब बाहर निकलने का प्रयास हो रहा है। स्वागत उद्बोधन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ब्रजेश रावत ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक प्रो. शरदचंद्र उपाध्याय ने किया। मंच पर डॉ. इंदु जोशी, डॉ. सुनीता गुप्ता मौजूद रही। सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा, प्रो. हेमा पाठक, डॉ. एसके जैन के अलावा प्रो. मनोज श्रीवास्तव, प्रो. पीके सिंह, प्रो. अजय तनेजा, प्रो. बिंदुशेखर शर्मा, प्रो. मनु प्रताप, प्रो. एसके जैन आदि मौजूद रहे।
4 of 7
युवोत्सव कार्यक्रम में आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण बचाव के उपायों पर अमल नहीं
उद्घाटन समारोह में जेपी सभागार में सामाजिक दूरी का पालन नहीं कराया गया। कुर्सियों पर पास-पास विद्यार्थी व शिक्षक बैठे थे। इसमें से अधिकतर ने मास्क नहीं लगाया था। यहां तक की मंच पर बैठे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों के साथ कुलपति व अन्य ने भी मास्क नहीं लगाया था।
विज्ञापन
5 of 7
युवोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करते प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
550 छात्र-छात्राएं कर रहे प्रतिभाग
कोरोना काल में पहली बार विश्वविद्यालय परिसर इतना गुलजार हुआ है। करीब 43 कॉलेज व संस्थानों के 550 छात्र-छात्राओं ने पहले दिन पंजीकरण कराया। प्रो. ब्रजेश रावत के मुताबिक कुछ छात्र-छात्राएं शनिवार को भी आएंगे।
विज्ञापन
6 of 7
युवोत्सव की प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिताओं के परिणाम
- शास्त्रीय संगीत गायन में आगरा कॉलेज के गोपाल मिश्रा पहले, आरबीएस कॉलेज के अमनदेव शर्मा दूसरे, ललित कला संस्थान के सात्विक गौड़ तीसरे स्थान पर रहे।
- शास्त्रीय वादन (स्वर वाद्य) में आरबीएस कॉलेज के महेंद्र प्रताप ने प्रथम, आगरा कॉलेज के विदुर अग्निहोत्री ने द्वितीय व बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की रिषिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
- ऑन द स्पॉट पेंटिंग में आरबीएस कॉलेज के बॉबी कुमार पहले, उत्तम इंस्टीट्यूट की यशिका निमेष दूसरे और आगरा कॉलेज की तनुरिमा शर्मा ने तीसरे स्थान पर रहीं।
- गांधी विचार गोष्ठी में बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की शीतल प्रथम, केआर डिग्री कॉलेज, मथुरा के रितेश गौतम द्वितीय और उत्तम इंस्टीट्यूट की इशू मित्तल तृतीय स्थान पर रहीं।
- कोलॉज में ललित कला संस्थान की दीपांशी सिंह पहले, आगरा कॉलेज की पल्लवी शाक्य व स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की पूजा शर्मा दूसरे, आरबीएस कॉलेज के विकास माहौर व केआर गर्ल्स कॉलेज, मथुरा की पूजा शर्मा तीसरे स्थान पर काबिज हुए।
- वॉक प्रतियोगिता में बीडीएम कॉलेज, पैगांव, मथुरा के गौरव गौड़ पहले, आगरा कॉलेज की सांची सिंह दूसरे और केआरपीजी कॉलेज, मथुरा की निकिता वार्ष्णेय तीसरे स्थान पर रहीं।
- शास्त्रीय वादन एकल (ताल वाद्य) में आगरा कॉलेज के मोहित कुमार ने प्रथम, आरबीएस कॉलेज के विशाल द्वितीय, केआर गर्ल्स की सृष्टि कौशिक तीसरे स्थान पर रहीं।
- प्रश्नोत्तरी (लिखित) में विवि के भौतिक विज्ञान विभाग के सुुमित, सेंट जोंस कॉलेज की श्रुति माहेश्वरी व विपिन कुमार, आरबीएस कॉलेज के आकाश कुमार, सेठ पदमचंद जैन संस्थान के पीयूष शर्मा, नेशनल पीजी कॉलेज, भोगांव के आशीष ने मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए अर्हता प्राप्त की।
- पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में ललित कला संस्थान की तान्या वर्मा पहले, आगरा कॉलेज की तनुरिमा शर्मा दूसरे, सेंट जोंस कॉलेज के आयुष चक्रवर्ती तीसरे स्थान पर रहे।