प्रत्येक पाली की परीक्षा से केंद्रों को परीक्षा कक्षों सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार सुबह परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग
की गई। वहीं कक्ष में प्रवेश से पहले हाथों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
1 of 5
फिरोजाबाद के परीक्षा केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिला प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की मुख्य परीक्षाएं शुक्रवार सुबह शुरू हो गईं। पहले दिन 366 केंद्रों पर परीक्षा होनी है, इसमें 37000 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा तीन पाली में होगी।
विज्ञापन
2 of 5
सामाजिक दूरी के तहत परीक्षा कक्ष में बैठे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक पाली की परीक्षा दो घंटे की होगी। सुबह 7:00 से 09:00 बजे, सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे और दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
3 of 5
आरबीएस कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा देने छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक पाली की परीक्षा से केंद्रों को परीक्षा कक्षों सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार सुबह परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वहीं कक्ष में प्रवेश से पहले हाथों को सैनिटाइज किया गया। आगरा में आरबीएस कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा देने छात्र-छात्राएं पहुंचे। यहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद कक्ष में प्रवेश दिया गया।
4 of 5
प्रवेश से पहले कराए गए हाथ सैनिटाइज
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में कोविड मानकों के तहत विश्वविद्यालय की परीक्षा शुरू हुई। विद्यालय के गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। मास्क और सैनिटाइजर जांचे गए। बिना मास्क लगाए परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं परीक्षार्थी सामाजिक दूरी के साथ दूर-दूर बैठाए गए।
परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले कराए गए हाथ सैनिटाइज
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज में सुबह की पाली में विश्वविद्यालय की परीक्षा के. ए. कालेज केंद्र पर सामाजिक दूरी के साथ शुरू हुई। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व हाथ सैनिटाइजर से साफ कराए गए।