फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे हादसा: फर्ज के आगे अपने जख्म भूले घायल पुलिसकर्मी, शार्प शूटर को घेरे खड़े रहे

Wed, 03 Jul 2019 12:52 AM IST
मुकेश कुमार पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायल पुलिसकर्मी फर्ज के आगे अपने जख्म भूल गए। उनकी अभिरक्षा में सुंदर भाटी गैंग का शूटर अंकित गुर्जर था। सभी पुलिसकर्मी खून से लथपथ थे, लेकिन अपने जख्म भूलकर शार्प शूटर को घेरकर खड़े रहे। उनको डर था कि कहीं अंकित मौके का फायदा उठाकर भाग न जाए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुआ पुलिस वाहन - फोटो : अमर उजाला
शार्प शूटर अंकित वर्ष 2016 में पेशी पर जाते वक्त पुलिस कस्टडी से भाग चुका था और उसके बाद भी कई दफा भागने के प्रयास कर चुका है। लिहाजा उसे कड़ी सुरक्षा में पेशी पर ले जाया जाता है। मंगलवार को भी एक दरोगा और 11 सिपाही उसे पेशी पर लेकर निकले थे। 
विज्ञापन

3 of 5
अस्पताल में स्थानीय पुलिस की निगरानी में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेसवे पर पुलिस वैन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही सभी के हाथ-पांव फूल गए थे। वैन में सवार सभी पुलिसकर्मी घायल थे। हादसे के बाद जब सभी ने अंकित को पुलिस की गाड़ी में देख लिया तो सांस में सांस आई। घायल पुलिसकर्मी अपने जख्म भूल गए और बदमाश को घेरकर खड़े हो गए। हादसे में अंकित को भी चोट आई। 

4 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
तत्काल महाराजगंज पुलिस को सूचना दे गई। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस तो कह रही है कि आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था, जबकि बताया जा रहा है कि पुलिस वैन के चालक को नींद की झपकी आ गई थी। इसके कारण हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल पुलिसकर्मी (बायें), घायल बदमाश (दायें) - फोटो : अमर उजाला
अंकित गुर्जर हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय बदमाश है। डेढ़ साल पहले एसटीएफ ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसके बड़े माफिया नेटवर्क को देखते महाराजगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया था। बताया जाता है कि वो कई दफा भागने की कोशिश कर चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें