फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मां-बेटी की हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई खौफनाक वारदात की कहानी, चाकू से हुए थे गहरे वार

Wed, 10 Mar 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आरोपी गोविंद ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 19 साल है
  • छत के रास्ते से सीढ़ियों से होकर घर में घुसा था
  • आरोपी से बचने के लिए महिलाएं आधा घंटे तक संषर्ष करती रही थीं
विज्ञापन
1 of 7
कामिनी और उसकी मां शारदा देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बाह के जरार स्थित हवेली मोहल्ले में रविवार रात को शारदा देवी (50) और उनकी बेटी कामिनी (16) की चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोपी गोविंद मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी फिरोजाबाद भागने की तैयारी में था। मंगलवार तड़के बटेश्वर मार्ग के नौरंगी घाट पर पुलिस ने उसे घेर लिया था, उसने बचने के लिए उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार रात को हवेली मोहल्ला निवासी शारदा देवी और कामिनी घर में सो रही थीं। आरोप है कि मध्यरात्रि करीब तीन बजे गोविंद ने मां-बेटी पर हमला बोला। पहले शारदा देवी पर चाकू से वार किए। कामिनी के जागने पर उसे चाकू से गोद दिया। दोनों की मौत हो गई। चीखपुकार सुनकर आईं कामिनी की भाभी रेखा पर भी वार किए, लेकिन वह कमरा बंद करके छिप गईं। इसके बाद गोविंद भाग गया था। 
विज्ञापन

2 of 7
मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी गोविंद - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी पर आईजी रेंज ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार पहुंचे थे। उन्होंने आरोपी की धरपकड़ के लिए पांच टीमें लगाईं थीं। देर रात एसएसपी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया। टीमें मुरैना, इटावा, फीरोजाबाद के साथ दिल्ली में दबिश दे रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 7
दोहरे हत्याकांड का आरोपी गोविंद - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह तकरीबन सात बजे गोविंद बाइक से फिरोजाबाद की ओर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। बटेश्वर के पास नौरंगी घाट पर पुलिस से उसका सामना हो गया। पुलिस के अनुसार घेरने पर आरोपी ने फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी से बाइक और तमंचा बरामद किया है। उसने घटना के बाद खून से सना चाकू और कपड़े जंगल में फेंक दिए थे। पुलिस इनकी बरामदगी के प्रयास में लगी है। 

4 of 7
जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
आरोपी को जेल भेजा
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसे रिमांड पर लेकर चाकू और कपड़े बरामद करने का प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
कामिनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कामिनी पर आठ तो शारदा पर किए छह वार
एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, आरोपी गोविंद ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 19 साल है। बीएससी का छात्र है। उसकी जान पहचान गली में रहने वाली कामिनी से हो गई थी। वह कभी-कभार बात करती थी। गोविंद उसे प्यार समझने लगा। एक साल पहले प्यार का इजहार कर दिया। इस पर कामिनी नाराज हो गई। उसने गोविंद से बात करना बंद कर दिया। अपने घरवालों को भी बता दिया। उन्होंने गोविंद के घरवालों को बताया। इस पर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। कामिनी ने गोविंद से बात करना बंद दिया। मगर, गोविंद उसके घर के सामने से जब भी निकलता, तब भी बात करने की कोशिश करता। 
विज्ञापन

6 of 7
कामिनी और उसकी मां शारदा देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वह रविवार मध्यरात्रि छत के रास्ते से सीढ़ियों से होकर घर में घुसा था। सबसे पहले शारदा की नींद खुली। उन्होंने शोर मचाया तो चाकू से वार किए। कामिनी के जागने पर उनकी भी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कामिनी के शरीर पर चाकू के आठ घाव और शारदा के शरीर पर छह घाव थे। सभी घाव गर्दन और सीने पर ही हैं। आरोपी से बचने के लिए महिलाएं आधा घंटे तक संषर्ष करती रही थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दोहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पुलिस और हत्या का आरोपी गोविंद - फोटो : अमर उजाला
घर से उठाई थी बाइक  
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी गोविंद अपने घर गया था। इसके बाद कपड़े बदल लिए। एक थैली में खून से सने कपड़े और चाकू को रख लिया। इसके बाद 400 रुपये और बाइक घर से लेकर चला गया। रास्ते में थैली को फेंक दिया। इसके बाद खुद भी इधर-उधर घूमता रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें