फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया-भाभी की हत्या कर घायल भतीजी को पहुंचाया अस्पताल, खून के धब्बों ने खोला 'जालिम' भाई का जुर्म

Sat, 22 Feb 2020 09:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 7
खेत में छानबीन करती पुलिस और डॉग स्क्वायड - फोटो : Amar Ujala
मैनपुरी में महज साढ़े चार बीघा जमीन के लिए छोटे भाई ने अपने भैया-भाभी की जान ले ली। उसने आठ माह की मासूम भतीजी को भी मारने की प्रयास किया। किसी को शक न हो इसलिए घायल भतीजी को अस्पताल भी गया, लेकिन अपनों के खून से सने उसके कपड़ों से उसका खौफनाक चेहरा सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 7
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : Amar Ujala
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी शांतिशरन के चार बेटियां और दो बेटे थे। बेटियों की शादी के साथ ही नौ बीघा पैतृक जमीन विघ्नेश और अवनेश के बीच बराबर-बराबर बांट दी गई। अवनेश शराब पीने आदी था, उसने अपना शौक पूरा करने के लिए अपने हिस्से की जमीन को बेच दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
घटनास्थल पर एकत्र ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विघ्नेश के कोई संतान नहीं थी, इस कारण अवनेश की नजर भाई की जमीन पर थी। करीब आठ माह पहले बहन की मौत के बाद विघ्नेश की पत्नी गीता देवी ने उनकी नवजात बच्ची को गोद ले लिया। जमीन की बारिश वैष्णवी के होने से दोनों भाइयों के बीच झगड़े होने लगे। 

4 of 7
demo pic
बेटी को मरा समझकर भाग हत्यारोपी 
हत्यारोपी अवनेश का निशाना आठ माह की वैष्णवी भी थी। भाई और भाभी की हत्या करने के साथ ही उसने वैष्णवी पर भी हमला किया। बच्ची को मरा समझकर युवक भाग निकला। ग्रामीणों के अनुसार वैष्णवी और जमीन को लेकर दो दिन पहले ही दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस पूछताछ में अवनेश ने स्वीकार किया है कि उसने जमीन के लिए ही अपने भाई और भाभी की हत्या की है। 
विज्ञापन

5 of 7
मृतका दंपती के पड़ोस की छत पर ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
नमक का कर्ज भी भूला हत्यारोपी 
ग्रामीणों ने बताया कि युवक नशे का आदी था। आए दिन उसका पत्नी से भी झगड़ा होता था। रोज-रोज के झगड़ों से परेशान होकर करीब दो महीने पहले पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद युवक भाई के घर खाना खाता था। ग्रामीणों ने बताया कि वारदात की रात भी आरोपी ने भाभी के हाथ का बना हुआ खाना खाया और फिर वहीं पर सो गया।
विज्ञापन

6 of 7
ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
घर से बरामद हुए खून से सने कपड़े
जांच में जुटी पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली। डॉग स्क्वायड वारदात स्थल से पहले नलकूप पर गया, जहां से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बसूला बरामद किया। इसके बाद डॉग स्क्वायड आरोपी भाई के घर पहुंचा। यहां ताला बंद था। ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने ताला तोड़ा तो घर के अंदर से खून से सने कपड़े बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्रामीणों से जानकारी लेते एसपी अजय कुमार पांडेय - फोटो : Amar Ujala
बच्ची को आरोपी ही ले गया इलाज के लिए
वारदात के संबंध में किसी का शक न हो इसके लिए आरोपी अवनेश ही घायल वैष्णवी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। यहां से बच्ची को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया तो आरोपी साथ रहा। इस बीच सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का इलाज सैफई में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें