फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में मखमल के शू कवर पहनेंगे डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया

Wed, 19 Feb 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा - फोटो : PTI
ताजमहल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सफेद रंग के मखमली शू कवर पहनकर मुख्य गुंबद में जाएंगे। अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल के दीदार के लिए आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा के लिए ताजमहल पर एएसआई ने खास मखमली शू कवर बनवाए हैं। सफेद रंग के अलावा विकल्प के तौर पर लाल रंग के भी शू कवर रखे गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल का मुख्य गुंबद - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के रॉयल गेट पर अमेरिकी राष्ट्रपति पत्नी के साथ पहुंचेंगे। उनके वाहनों का काफिला ताज के अंदर फोरकोर्ट तक पहुंचेगा। यहां केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और एएसआई के अधिकारी राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। ताज के रॉयल गेट से पाथवे होकर वह मुख्य गुंबद पर पहुंचेंगे, जहां सीढ़ियों से पहले गुंबद पर जाने के लिए उन्हें और पत्नी को मखमली शू कवर पहनाए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
शाहजहां-मुमताज की संगमरमरी कब्र - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजमहल यात्रा के मद्देनजर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने मेहमानखाने और नौबतखाने पर लगाई गई पाड़ (स्केफोल्डिंग) को हटाने के लिए कहा है। एएसआई कर्मचारियों ने ताजमहल के मुख्य गुंबद पर झूला डालकर पत्थरों की सफाई और जोड़ भरने का काम किया। 

4 of 5
ताजमहल में सेंट्रल टैंक - फोटो : अमर उजाला
डायना सीट पर और सेंट्रल टैंक पर संगमरमर के बीच जोड़ों पर सफेद सीमेंट लगाने का काम जारी है, वहीं उद्यान शाखा पार्क में लगे बेरिकेडिंग के पाइप और रस्सी को बदलने के काम में लगी है। पाथवे के पत्थरों को भी बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल में अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति की ताजमहल यात्रा के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय कर सभी काम किए जा रहे हैं। संरक्षण और सफाई पर विशेष ध्यान है जो 23 तारीख से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।- वसंत कुमार स्वर्णकार, अधीक्षण पुरातत्वविद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें