फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. दीप्ति अग्रवाल मौत मामलाः फरार डॉ. एससी अग्रवाल सहित चार के गैर जमानती वारंट जारी

Fri, 11 Sep 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी तेज कर दी है। उधर, सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की ओर से अंतरिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में
प्रार्थनापत्र दिया गया है। इसमें सोमवार की तारीख नियत हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर दीप्ति की फाइल फोटी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना ताजगंज के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट में डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल की दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, सास अनीता, जेठ डॉ. अमित अग्रवाल और जिठानी तूलिका के बुधवार को गैर जमानती वारंट जारी हो गए। अब पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी तेज कर दी है। उधर, सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की ओर से अंतरिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया है। इसमें सोमवार की तारीख नियत हुई है।  
 
विज्ञापन

2 of 5
अपने पति डॉक्टर सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल तीन अगस्त को फंदे पर लटकी मिली थीं। उन्हें पति डॉ. सुमित ने प्रतापपुरा स्थित अपने अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में उन्हें फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल में ले गए थे। छह अगस्त को दीप्ति की मौत हो गई थी। सात अगस्त को 
विज्ञापन

3 of 5
डॉ. दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला - फोटो : अमर उजाला
पिता डॉक्टर नरेश मंगला ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। डॉ. सुमित को पुलिस ने आठ अगस्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। वहीं ससुर, सास, जेठ और जिठानी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। मगर, वह फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। 

4 of 5
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर महेश कुमार मुकदमे के विवेचक हैं। उन्होंने बताया कि अभियुक्त फरार चल रहे हैं। इस पर गैर जमानती वारंट मांगे गए थे। कोर्ट से वारंट मिल गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। अगर, वारंट जारी होने पर भी गिरफ्तार नहीं होते हैं तो कुर्की की कार्रवाई कराई जाएगी। उधर, आरोपी पक्ष हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दे चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी अपार्टमेंट में रहता है डॉक्टर दंपती का परिवार - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी से मिले थे पिता 
डॉ. दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला दस दिन पहले डीजीपी से मिले थे। उन्होंने जांच ट्रांसफर करने की मांग की थी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने जांच में तेजी की। गैर जमानती वारंट लिए गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें