आगरा में थाना ताजगंज के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट के फ्लैट में डॉ. दीप्ति अग्रवाल की मौत के मामले में उनके पिता डॉ. नरेश मंगला ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें डॉ. दीप्ति के पति डॉ. सुमित, ससुर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एससी अग्रवाल, सास अनीता, जेठ डॉ. अमित और जेठानी तुलिका को नामजद किया है। इसमें ससुरालियों पर एक करोड़ रुपये दहेज की मांग के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा है कि बेटी की साजिशन हत्या की गई है।
विज्ञापन
2 of 7
डॉक्टर दीप्ति की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कोसीकलां निवासी डॉ. नरेश मंगला का मंगला अस्पताल है। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी विगत तीन नवंबर, 2014 को की थी। उनका आरोप है कि शादी में काफी कुछ खर्च करने के बाद भी ससुरालीजन खुश नहीं थे। बेटी का उत्पीड़न करते थे, ताने दिए जाते थे। एक करोड़ रुपये अतिरिक्त दहेज देने के लिए दबाव बना रहे थे। कई बार चेक के माध्यम से पैसा दिया, लेकिन ससुरालवाले खुश नहीं हुए।
विज्ञापन
3 of 7
इसी अपार्टमेंट में रहता है डॉक्टर दंपती का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
आरोप: 19 दिन पहले की थी पिटाई
नरेश मंगला का आरोप है कि वर्ष 2017 में दीप्ति को बुरी तरह से पीटा गया। इस पर उसे वृंदावन स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में ससुरालियों ने माफी मांग ली। कार्रवाई करने से रोक दिया, इसके बावजूद व्यवहार नहीं बदला। इस दौरान दीप्ति का दो बार गर्भपात करा दिया। एक बेटा पैदा हुआ। उसकी मौत हो गई। इस पर बेटी ने इनाया को गोद लिया। इस पर ससुरालियों का व्यवहार बदल गया। दीप्ति का उत्पीड़न शुरू कर दिया। 19 दिन पहले भी दीप्ति की पिटाई की।
4 of 7
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
धमकी देकर की दहेज की मांग
पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि तीन अगस्त को डॉ. एससी अग्रवाल ने फोन किया। इस दौरान रुपयों की मांग की। धमकी दी कि मांग पूरी नहीं की तो जो होगा, उसके लिए आप ही जिम्मेदार होंगे। घटना वाले दिन दीप्ति ने दोपहर 03:09 और शाम 05:31 बजे बात की। अपनी जान का खतरा बताया। वह पहुंच पाते उससे पहले ही उसके साथ घटना की जानकारी आ गई। उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
5 of 7
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
सवाल उठाए
1. बेटी को नजदीक के अस्पताल में क्यों नहीं भर्ती कराया? अपने अस्पताल में क्यों ले गए?
2. कमरे में लॉक लगा था? आखिर वह कैसे खुल गया?
3. दीप्ति की इतनी गंभीर हालत होने के बावजूद न्यूरोलॉजिस्ट को क्यों नहीं बुलाया गया?
4. बेड पर चढ़कर फांसी कैसे लगा सकती है? छत और बेड के बीच की दूरी कम है।
विज्ञापन
6 of 7
अपने पति डॉक्टर सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति
- फोटो : अमर उजाला
मेरी बेटी को न्याय दिलाएं आगरावासी
पिता नरेश मंगला का कहना है कि दीप्ति दो भाइयों में इकलौती बहन थी। उनकी बेटी हर जुल्म सहती रही। उसकी जान ले ली गई। मैंने बेटी को आगरा में भेजा था। अब मैं यही चाहूंगा कि आगरावासी मेरा साथ दें। ऐसे परिवार का बहिष्कार किया जाए। मुझे न्याय चाहिए। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करे। मेरे पास बेटी के साथ हुए उत्पीड़न के सभी साक्ष्य मौजूद हैं। इन सभी को पुलिस के सामने लेकर आऊंगा।
सीओ सदर को जांच सौंपी है
प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी सदर को जांच सौंपी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट सहित सभी साक्ष्यों को देखा जाएगा। इसी के आधार पर कार्रवाई तय होगी। - बबलू कुमार, एसएसपी