फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः डीएलएड परीक्षा में पकड़ा गया 'मुन्नाभाई', एक परीक्षार्थी नकल करते हुए भी पकड़ा

Fri, 06 Nov 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
मुन्नाभाई पर कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद में गुरुवार को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक केंद्र से एक मुन्नाभाई परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। कक्ष निरीक्षक की सूचना पर पहुंचे केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

2 of 5
डीएलएड की परीक्षा देने के बाद बातचीत करते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद में 12 केंद्रों पर गुरुवार को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा थी। प्रथम पाली में राजकीय इंटर कॉलेज आगरा रोड पर कक्ष संख्या तीन में ड्यूटी दे रहे कक्ष निरीक्षक राकेश कुमार सहायक अध्यापक कन्या प्राथमिक विद्यालय अंगौथा ने परीक्षार्थियों के चेहरों की उपस्थिति पत्रक में लगे फोटो से मिलान की तो उन्हें परीक्षार्थी कुंवरपाल की परीक्षा दे रहा युवक संदिग्ध दिखा। इस पर उन्होंने तुरंत सूचना केंद्र व्यवस्थापक सुरेश चंद्र राजपूत को दी। 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
पकड़ा गया युवक पहले अपना नाम कुंवरपाल ही बताता रहा, लेकिन जब केंद्र व्यवस्थापक ने उससे कार्रवाई की बात कही तो वह गिड़गिड़ाने लगा। कुंवरपाल की परीक्षा दे रहे युवक ने अपना नाम निशांत सागर पुत्र गिरजेश कुमार निवासी भीमनगर भोगांव बताया।  केंद्र व्यवस्थापक ने केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों को बुलाया और निशांत सागर को पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र व्यवस्थापक सुरेश चंद्र की तहरीर पर युवक के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

4 of 5
डीएलएड की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
शहर के डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर केंद्र व्यवस्थापक अशोक यादव और पर्यवेक्षक रघुराज सिंह पाल ने कक्षा संख्या 13 से एक परीक्षार्थी को अवैध सामग्री के साथ परीक्षा देते हुए पकड़ा। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -विजय गौतम, इंस्पेक्टर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
मैनपुरी में प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से चार बजे तक हुई। राजकीय इंटर कॉलेज पर पंजीकृत 600 में से 61, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 497 में से 30, श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज में पंजीकृत 299 में से 18, डीएवी इंटर कॉलेज में पंजीकृत 390 में से 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज में पंजीकृत 398 में से प्रथम पाली में 18 और द्वितीय पाली में 19, गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में पंजीकृत 500 में से प्रथम पाली में 17 और द्वितीय पाली में 16, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में पंजीकृत 596 में से प्रथम पाली में 42 और द्वितीय पाली में 39, आरसी कन्या इंटर कॉलेज में पंजीकृत 260 में से प्रथम पाली में 20 और द्वितीय पाली में 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें