फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri By-Election 2022: उम्र और दिव्यांगता नहीं आई आड़े, मतदान केंद्र पर पहुंचकर डाला वोट

Mon, 05 Dec 2022 04:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
दिव्यांगों को पीठ पर उठाकर मतदान कराने पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह-सुबह मतदाताओं में उत्साह भी कम नजर आया। युवा मतदाताओं में जहां सुस्ती नजर आई तो वहीं शारीरिक अक्षमताओं की बावजूद बुजुर्गों और दिव्यांगों में उत्साह भरपूर रहा। उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डालकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। 

सोमवार को सुबह सात बजे से मैनपुरी जिले के 1756 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हो गया था। सुबह मौसम ठंडा रहने के चलते मतदान की रफ्तार भी धीमी रही। यहां तक कि युवा भी पहले दो घंटों में कम ही मतदान के लिए पहुंचे थे। लेकिन इस बीच शारीरिक रूप से अक्षम बुजुर्गों और दिव्यांगों को उनकी अक्षमता भी रोक नहीं सकी। कोई छड़ी के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचा तो वहीं कोई अपनों का हाथ थामकर वोट डालने पहुंचा। 

दिव्यांगों ने भी दिव्यांगता की बेड़ियां तोड़कर सबसे पहले अपना वोट डाला। वोट डालने के लिए पहुंचे दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने जनता को भी लोकतंत्र के पर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरणा दी। दिन भर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता अपना वोट डालने के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन

2 of 5
मतदान करने पहुंचीं बुजुर्ग प्रेमादेवी - फोटो : अमर उजाला
कस्बा करहल के आजाद हिंद इंटर कॉलेज में सुबह दस बजे के करीब 95 वर्षीय वृद्धा प्रेमादेवी लड़खड़ाते कदमों से मतदान के लिए पहुंचीं। उन्हें नाती अनिल कुमार सहारा दे रहा था। उन्होंने अपना वोट डाला और उसके बाद खुशी-खुशी घर चली गईं।
विज्ञापन

3 of 5
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाती सोनवती - फोटो : अमर उजाला
शहर के करहल रोड स्थित बाल निकेतन स्कूल स्थित मतदेय स्थल पर सोनवती देवी (79) सुबह साढ़े नौ अपना वोट डालने पहुंचीं थीं। उम्र के इस पड़ाव में भी उन्होंने मतदेय स्थल पर पहुंचकर अपना वोट डाला बल्कि लोगों से वोट डालने की अपील भी करती नजर आईं। 

4 of 5
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं स्वालिया - फोटो : अमर उजाला
करहल के आजाद हिंद इंटर कॉलेज स्थित मतदान स्थल पर दोनों पैरों से दिव्यांग स्वालिया (26) सुबह दस बजे ही वोट डालने के लिए पहुंच गई थी। बिना किसी सहारे के वह खुद ही मतदान केंद्र पर पहुंची  और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते जगदीश यादव - फोटो : अमर उजाला
किशनी के जगदीश यादव की उम्र करीब 75 साल है। चलने-फिरने में दिक्कत होती है, लेकिन मतदान के लिए वह सुबह-सुबह ही पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। मतदान कर एक नागरिक की जिम्मेदारी निभाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें