फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजमहल की सुरक्षा पर उठे सवाल, पहले नमाज और फिर पूजा भी नहीं रोक सके अफसर

Sun, 18 Nov 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
ताजमहल
ताजमहल में अफसरों की ढिलाई इसे विवादों का महल बना रही है। पहले टर्न स्टाइल गेट के लिए मंदिर के रास्ते को बंद कराने में छह महीने से अफसरों ने ढिलाई की। इसके बाद शुक्रवार को छोड़ अन्य दिनों में नमाज की मांग कर रहे मुस्लिमों को रोकने में प्रशासन नाकाम रहा। विवाद बढ़ाने की कड़ी में राष्ट्रीय बजरंग दल ने शनिवार को पूजा और आरती कर सियासत गरमा दी। पूर्व में ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई न करने से विवाद और बढ़ता जा रहा है, जिसका असर ताज आने वाले पर्यटकों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजमहल की सुरक्षा पर उठे सवाल, पहले नमाज और फिर पूजा भी नहीं सके अफसर

2 of 7
ताज परिसर में पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय बजरंग दल की महिला विंग राष्ट्रीय महिला परिषद की सदस्य अपने घर से प्लास्टिक की बोतल में गंगाजल भरकर ले गई थीं। उन्होंने मस्जिद की ओर जाकर फर्श को गंगाजल से धोया और इसके बाद वहां बैठकर पूजन किया। धूपबत्ती जलाई और मंत्रोच्चार किया। परिषद की सदस्यों ने कहा कि पूजन से पहले उन्होंने जमीन को पवित्र किया, तब पूजा की। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक महिलाएं पानी की बोतल में गंगाजल भरकर ले गईं। इस पर रोक नहीं है। 
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजमहल की सुरक्षा पर उठे सवाल, पहले नमाज और फिर पूजा भी नहीं सके अफसर

3 of 7
ताजमहल परिसर में पूजा करने वाली महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल की सुरक्षा में इस घटना से सेंध लग गई है। तीनों महिलाएं ज्वलनशील माचिस और धूप बत्ती को लेकर अंदर कैसे पहुंची, यह सवाल पूछा जा रहा है। ताज की सुरक्षा में तैनात किसी कर्मचारी इसकी भनक तक नहीं लगी। महिलाएं वहां घूमती रहीं, उनकी साथी वीडियो बनाते रहे और दो बार जल चढ़ाने का उपक्रम हुआ। ताज में धूपबत्ती जलाई गई। 

तस्वीरें: ताजमहल की सुरक्षा पर उठे सवाल, पहले नमाज और फिर पूजा भी नहीं सके अफसर

4 of 7
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के अंदर महिलाओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए और वहां बैठकर मंत्रों का जाप किया। इसके बाद बेधड़क वहां से निकल गईं और किसी को कानोंकान खबर नहीं हुई। पूर्वी गेट पर सीआईएसएफ महिलाओं की चेकिंग के लिए अलग कतार लगाती है, जहां महिलाओं की पर्दे के अंदर तलाशी होती है और उनका हैंडबैग भी चेक किया जाता है। माचिस और धूपबत्ती अंदर जाने पर कई सवाल खड़े हुए हैं, जिसके जवाब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मांगे हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजमहल की सुरक्षा पर उठे सवाल, पहले नमाज और फिर पूजा भी नहीं सके अफसर

5 of 7
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
सीआईएसएफ कमांडेंट ब्रज भूषण का कहना है कि यह वीडियो कब का है, पहले इसकी सत्यता और जगह की जांच की जाएगी। जिस जगह का यह वीडियो बनाया है, वहां सीआईएसएफ जवान तैनात नहीं हैं। माचिस अंदर कैसे गई, इसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजमहल की सुरक्षा पर उठे सवाल, पहले नमाज और फिर पूजा भी नहीं सके अफसर

6 of 7
ताजमहल। - फोटो : अमर उजाला
इतिहासकार पीएन ओक की पुस्तक के बाद ताजमहल को हिंदू शिव मंदिर बताने की शुरुआत हुई। ओक ने आगरा किला, सीकरी समेत मुगलकालीन इमारतों को हिंदू शैली का बताकर विवाद की शुरुआत की। उसके बाद एक दशक से ताज को तेजोमहालय बताकर विवादित करने का प्रयास लगातार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: ताजमहल की सुरक्षा पर उठे सवाल, पहले नमाज और फिर पूजा भी नहीं सके अफसर

7 of 7
ताजमहल की आरती करते शिवसेना के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
शिवसेना, राष्ट्रीय बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठन ताजमहल को भगवान शिव का मंदिर तेजोमहालय बताते हैं। हर वर्ष श्रावण मास में शिव सेना के कार्यकर्ता हेरिटेज कॉरीडोर स्थल से ताजमहल की आरती करते हैं। पुलिस के प्रतिबंध के बावजूद श्रावण मास के चारों सोमवार को आरती होती है। बीते साल हाथरस के युवाओं ने ताज के अंदर जाकर शिव चालीसा का पाठ किया था। अब महिला परिषद की सदस्यों ने आरती, पूजन कर विवाद भड़का दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें