फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले ब्रज में कमल संदेश बाइक रैली निकाल भाजपा ने दिखाया दम, देखें तस्वीरें

Sat, 17 Nov 2018 08:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा कमल संदेश बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के लिए आगरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को कमल संदेश बाइक रैली निकाल कर दम दिखाया। आगरा, मथुरा, फिरोजबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कमल संदेश बाइक रैली को झंडी दिखाई। रैली में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। 


 
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले ब्रज में कमल संदेश बाइक रैली निकाल भाजपा ने दिखाया दम, देखें तस्वीरें

2 of 6
भाजपा कमल संदेश बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
आगरा के तारघर मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम विकास व चिकित्सा स्वास्थ मंत्री महेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। इससे पहले स्वास्थय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। रैली में शामिल हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। 
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले ब्रज में कमल संदेश बाइक रैली निकाल भाजपा ने दिखाया दम, देखें तस्वीरें

3 of 6
भाजपा कमल संदेश बाइक रैली
मथुरा में सिने स्टार एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कमल संदेश बाइक रैली को झंड़ी दिखाकर रवाना किया। रैली में हेमा मालिनी भी बुलेट पर सवार होकर निकलीं। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन बुलेट चला रहे भाजपा नेता ने यह जरूरी नहीं समझा। रैली में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। 

लोकसभा चुनाव से पहले ब्रज में कमल संदेश बाइक रैली निकाल भाजपा ने दिखाया दम, देखें तस्वीरें

4 of 6
भाजपा कमल संदेश बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में राजा का ताल तक भाजपा कमल संदेश बाइक यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के हरेक बूथ से बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता मोटरसाइकिलें लेकर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के सामने मैदान पर इकट्ठ हुए। सदर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा, रामगोपाल पप्पू लोधी के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता बाइकों पर सवार होकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए, जयश्रीराम के नारे लगाते हुए निकले। 
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले ब्रज में कमल संदेश बाइक रैली निकाल भाजपा ने दिखाया दम, देखें तस्वीरें

5 of 6
कासगंज में भाजपा कमल संदेश रैली - फोटो : अमर उजाला
कासगंज में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने एटा लोकसभा क्षेत्र की कमल संदेश यात्रा को रवाना किया। यात्रा से पहले बारह पत्थर मैदान पर प्रदेश उपाध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह सहित भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप और ममतेश शाक्य एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले ब्रज में कमल संदेश बाइक रैली निकाल भाजपा ने दिखाया दम, देखें तस्वीरें

6 of 6
भाजपा कमल संदेश बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में भाजपाइयों ने ‘कमल संदेश’ बाइक रैली निकालकर ताकत का प्रदर्शन किया। शहर के क्रिश्चिन मैदान में भाजपा नेता व कार्यकर्ता अपनी अपनी बाइक लेकर एकत्रित हुए। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव ईमानदार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसके बाद उन्होंने झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। करीब सात किलोमीटर लंबे सफर में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उत्साहित होकर नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें