फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर चुंगी पर शहीद की मूर्ति लगाने का विरोध, पूर्व सैनिकों ने किया धरना-प्रदर्शन का एलान

Fri, 18 Dec 2020 12:24 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
गोविंद सिंह मेहता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में राजपुर चुंगी तिराहे पर स्थित पार्क में शहीद लांस नायक गोविंद सिंह मेहता की मूर्ति लगाने का कुछ लोगों ने विरोध कर दिया। इस पर पूर्व सैनिक इकट्ठे हो गए। थाना सदर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे पूर्व सैनिकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने सोमवार से मूर्ति स्थल पर धरना प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद की मूर्ति लगवाने के लिए बना स्थान - फोटो : अमर उजाला
राजपुर चुंगी निवासी शहीद गोविंद सिंह मेहता की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव नगर निगम के सदन में पारित किया गया था। इसके लिए चुंगी तिराहे स्थित पार्क की जमीन निर्धारित की गई थी। दो माह से पार्क में मूर्ति स्थल का काम चल रहा है। वॉयस ऑफ एक्स सर्विसमैन सोसाइटी के सचिव बीर बहादुर सिंह ने बताया कि एक समुदाय विशेष के लोग जमीन पर अपना दावा जताते हैं। वह इसके पीछे इमामबाड़े की जमीन बताते हैं। आज भी एक व्यक्ति मजदूरों को भगाकर चला गया। 
विज्ञापन

3 of 5
मूर्ति का विरोध होने के बाद मौके पर खड़े पूर्व सैनिक - फोटो : अमर उजाला
इसकी जानकारी होने पर गुरुवार को शहीद के परिवारीजन पहुंच गए। उन्होंने पूर्व सैनिकों को सूचना दी। थाना सदर का फोर्स भी पहुंच गया। सोसाइटी के सचिव का आरोप है कि शाम चार बजे तक प्रशासनिक व नगर निगम की टीम के आने का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। विवाद की आशंका के कारण काम दोबारा शुरू नहीं किया। 

4 of 5
शहीद की मूर्ति लगवाने के लिए खड़े पूर्व सैनिक और गोविंद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सोमवार से सोसाइटी से जुड़े पूर्व सैनिक मूर्ति स्थल पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर सत्यदेव शर्मा, रविश कटारा, शैलेंद्र यादव, अशोक यादव, दरबान सिंह, प्रताप सिंह, ओपी धाकरे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा नगर निगम
नगर निगम सदन ने किया था अनुमोदन
आगरा नगर निगम सदन में अनुमोदन के बाद शमसाबाद रोड स्थित नगर निगम की जमीन पर प्रस्ताव पारित होने के बाद ही मूर्ति लगाई जा रही है। असामाजिक तत्व इसका विरोध कर रहे हैं। -जगदीश पचौरी, स्थानीय पार्षद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें