फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे बाजार 'खाकी' की दबंगई, बाइक खड़ी करने पर अधिवक्ता को पीटा, गाड़ी में बैठे थे प्रभारी

Sat, 18 Jan 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
युवक को पीटते पुलिसर्मी - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद में कटरा बाजार में उस समय अफरातफरी और हंगामा खड़ा हो गया जब दो पुलिसकर्मी एक युवक से मारपीट करने लगे। युवक को पिटता देख उसकी मां बचाने आ गई। भीड़ भरे बाजार में हुई मारपीट की घटना के बाद राहगीर एकत्रित हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने मामले को शांत कराया। अधिवक्ता एकत्रित होकर थाने पहुंचे जहां क्षेत्राधिकारी इंदुप्रभा से शिकायत की गई।
विज्ञापन

2 of 5
युवक को पीटते पुलिसर्मी बचाव में आई मां - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर मोहल्ला मेला वाला बाग निवासी प्रशिक्षु अधिवक्ता आशीष अपनी मां के साथ बाइक से बाजार गए थे। कटरा बाजार में जब मां-बेटे एक दुकान से सामान खरीद रहे थे। तभी दो पुलिसकर्मी आए और सड़क पर खड़ी तीन बाइकों को पटक दिया।
विज्ञापन

3 of 5
बाजार में पुलिसकर्मी और अधिवक्ता पुत्र के बीच हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि दुकानदार ने विरोध किया तो सिपाही एक बाइक को घसीटने लगे और गाली गलौज करने लगे। बाइक स्वामी महिला ने आशीष से बाइक खड़ी करने के लिए कहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब आशीष ने महिला के कहने पर उसकी बाइक को खड़ा करने की कोशिश की तो पुलिसकर्मी अभद्रता करने लगे।

4 of 5
मारपीट के दौरान पुलिसकर्मी व युवक बीचबचाव करतीं महिला - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता पुत्र ने पुलिसकर्मी को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से रोका तो दोनों में विवाद हो गया। दोनों एक दूसरे से मारपीट करने लगे। इसी दौरान पुलिसकर्मी का दूसरा साथी आ गया और आशीष के साथ मारपीट शुरू कर दी। आशीष की मां बचाने को आई लेकिन दो पुलिसकर्मियों के सामने वे बेवस थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवक को पीटती पुलिस की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक अपनी गाड़ी से उतरे और दोनों को अलग किया। झगड़े की जानकारी होते ही प्रशिक्षु अधिवक्ता के पिता अपने अधिवक्ता साथियों के साथ थाना पहुंचे। यहां क्षेत्राधिकारी इन्दु प्रभा से वार्ता की। इस संबंध में आशीष का कहना है कि बड़ों ने मिल कर मामले को शांत करा दिया है। अब उसे कोई शिकायत नहीं है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी इन्दुप्रभा का कहना है कि दोनों ही पक्ष की कुछ कमियां रहीं। जिसकी बजह से आपस में झगड़ गए। मामले को रफादफा करा दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें