फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri By-Election 2022: डिंपल के नामांकन के बाद बोले अखिलेश- पूरा परिवार है साथ, बताया क्यों नहीं आए शिवपाल

Mon, 14 Nov 2022 01:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
डिंपल यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने के बाद लौटे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने परिसर में ही पत्रकारों से वार्ता की। अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी की यादों पर मैनपुरी का चुनाव हो रहा है। मैनपुरी नेताजी का गढ़ था और हमेशा रहेगा। उन्होंने दावा किया कि डिंपल की जीत अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। 

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद एक माह में ही चुनाव की घोषणा होने पर अखिलेश यादव ने बड़ी सफाई से जवाब दिया। चुनाव आयोग पर कोई टिप्पणी करने से मना करते हुए उन्होंने कहा कि अभी नेताजी की यादें ताजा हैं, इसलिए अच्छा है कि जल्दी चुनाव हो रहा है। मैनपुरी के विकास को याद दिलाते हुए उन्होंने जनता से भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इस दौरान डिंपल बहुत ही शांत नजर आईं। उन्होंने बस एक बार कहा कि नेताजी का आशीर्वाद हमारे साथ है। 
विज्ञापन

2 of 5
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव से जब शिवपाल सिंह के न आने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम सब नेताजी के गम से अभी उबरे नहीं हैं। बड़ी सादगी से नामांकन करने आए हैं। आगे सभी आएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश व रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

डिंपल यादव ने लिया प्रो. रामगोपाल का आशीर्वाद

नामांकन के लिए पहुंची डिंपल यादव के साथ पति अखिलेश यादव के साथ प्रो. रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव नामांकन कक्ष तक साथ रहे। नामांकन कक्ष में प्रवेश करने से पहले डिंपल यादव ने प्रो. रामगोपाल का आशीर्वाद लिया। 

4 of 5
अखिलेश व रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा कार्यालय पर किया कार्यकर्ताओं को संबोधित 

नामांकन के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय पर भी संबोधित किया। अखिलेश यादव ने मैनपुरी में सैनिक स्कूल निर्माण से लेकर एक्सप्रेस-वे निर्माण तक की याद दिलाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नामांकन करती डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी कहा करते थे कि उसी कार्य का शिलान्यास करो, जिसका उद्घाटन कर सको। भाजपा केवल शिलान्यास कर कार्यों को बीच में ही छोड़ देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें