फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: दूषित पानी से छारबाग में फैला डायरिया, 25 से ज्यादा लोग बीमार, 12 मरीज ट्रामा सेंटर में भर्ती

Wed, 19 Oct 2022 05:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
एंबुलेंस से मरीजों को अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के मोहल्ला छारबाग में दूषित पानी पीने से  25 से अधिक लोग बीमार हो गए। इसकी सूचना पर बुधवार को सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी पहुंचे। मरीजों व उनके परिजनों से जानकारी की। 12 गंभीर मरीजों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति और गंदगी होने के कारण डायरिया फैला है।
 
छारबाग में मंगलवार की रात से लोगों को उल्टी, दस्त होना शरू हो गए थे। 25 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों के साथ बड़े भी बीमार हो गए। कई घर ऐसे हैं, जहां सभी सदस्य बीमार हैं। हालत बिगड़ने कई मरीज तो प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने के लिए चले गए। बाकी मरीजों ने रात में ही निजी चिकित्सक से घर पर ही ड्रिप लगवाई। क्षेत्रीय लोगों ने नगर विधायक मनीष असीजा को क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने क्षेत्र का दौरा किया। 
विज्ञापन

2 of 6
एक जगह पाइपलाइन में मिली लीकेज - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने बताया कि क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। सफाई कार्य भी नियमित नहीं होता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने घर-घर मरीजों का हालचाल जाना। झोलाछापों से घर पर इलाज करा रहे मरीजों को एंबुलेंस से अस्पताल रेफर किया गया। 

पाइप लाइन में लीकेज 

जलकल विभाग और नगर निगम की टीम पहुंच गई। सीवर लाइन चेक कराया। एक स्थान पर पानी की पाइपलाइन लीकेज भी मिली। 
विज्ञापन

3 of 6
स्वास्थ्य कर्मियों ने वितरित कीं दवाएं - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य विभाग को नहीं थी खबर

छारबाग में डायरिया फैल गया। मगर स्वास्थ्य विभाग को इसकी कोई खबर नहीं थी। जबकि स्वास्थ्य विभाग घर-घर सर्विलांस कराने का दावा कर रहा है। विधायक असीजा ने सीएमओ से कहा कि वह सर्विलांस टीमों को सक्रिय करें। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने कहा कि छारबाग में डायरिया के मरीज मिले हैं। इसमें से 12 मरीजों को अस्पताल में रेफर कर दिया है। हमारी टीमें लगातार सर्विलांस कर रही हैं।

4 of 6
बीमार बच्चे का हाल जानते विधायक - फोटो : अमर उजाला

निजी चिकित्सकों ने चढ़ाईं ड्रिप

डायरिया फैलने पर रात में आसपास के निजी चिकित्सकों से उपचार कराया। कई मरीजों को रात से दोपहर 12 बजे तक करीब 10 ड्रिप तक चढ़ा दी। सीएमओ इस तरह इलाज को देखकर ही चौंक गए। सीएमओ ने इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

5 of 6
बीमार बच्ची को लगी ड्रिप - फोटो : अमर उजाला

बोले लोग, पीने को साफ पानी नहीं, मोहल्ले में गंदगी 

मोहल्ले की लतादेवी ने बताया कि उनका बच्चा बीमार है। उसे मंगलवार रात से उल्टी-दस्त हो रहे है। घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। क्षेत्र में गंदगी बनी रहती है। श्मायवती ने कहा कि उनके दो नाती बीमार है। पास के डॉक्टर से दवा ले ली है। क्षेत्र में दूषित पानी आ रहा है। बीमारी की यही मुख्य वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीमार महिला - फोटो : अमर उजाला

ये लोग हुए बीमार

मोहल्ले की रहने वाली प्राची, पुष्पादेवी, अमन झा, अनीता देवी, सविता शर्मा, रोनक शर्मा, राजू, वीरभान, प्राची, रिचा, राजकुमार, अनीता अदिति, लक्ष्मीदेवी, रामवती आदि बीमार हैं। कुछ मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें